लोहिया का सहायक अभियोजन अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा में चयन

bikaner samacharबीकानेर, 19 नवंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अभियोजन अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा में बीकानेर के शास्त्री नगर में रहने वाले दिनेश लोहिया का चयन हुआ है। आरपीएससी ने शनिवार को इसका परिणाम जारी किया। दिनेश को 210वीं रैंक प्राप्त हुई है। उनके पिता सुरेश लोहिया, नगर विकास न्यास बीकानेर के कार्यरत हैं। लोहिया के चयन पर नगर विकास न्यास कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोविंद सिंह निर्वाण, नथमल व्यास, दुर्गाशंकर आचार्य सहित अन्य कार्मिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

error: Content is protected !!