भाजपा ने फूंका कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का पुतला

img-20161120-wa0000बीकानेर। शहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जूनागढ़ और कलेक्ट्रेट के बीच बमुश्किल दो फर्लांग की दूरी पर स्थित सार्दुल सिंह सर्किल पर कांग्रेस नेता गुलामनबी आजाद का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के नेता गुलामनबी द्वारा राज्य सभा में दिए वक्तव्य पर रोष जताया व कहा कि उन्होंने देश के शहीदों ओर सेना का अपमान किया है। शहर भाजपा अध्यक्ष डा. सत्यप्रकाश आचार्य, यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका सहित भाजपा के मोहन सुराणा, डॉ. मीना आसोपा, युधिष्ठर सिंह भाटी, अनवर अजमेरी, रामकुमार व्यास, वेद व्यास, सुरेन्द्र कोचर, पंकज गहलोत, सुरेन्द्र शर्मा, अनिल पाहूजा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। डा. आचार्य ने बताया कि पुतला दहन के लिए शहर भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सार्दुल सिंह सर्किल पर एकत्रित हुए ओर वहां अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए गुलामनबी का पुतला दहन किया। डा. आचार्य ने कहा कि प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी के आतंकवाद, भ्रष्टाचार व कालाधन समाप्त करने के ऐतिहासिक फैसले, जिससे देश की जनता प्रधानमंत्री के निर्णय पर उनके साथ खड़ी है और उनके प्रति अपना विश्वास व्यक्त रही है। इससे घबराए विपक्षीदल देशहित को भूल कर ओछी मानसिकता का प्रदर्शन कर रहे हैं। यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा नोटबंदी के ऐतिहासिक निर्णय के बाद अब देश में कालाधन व भ्रष्टाचार समाप्त होने की दिशा में है। देश की जनता का प्रधानमंत्री को जो सर्मथन प्राप्त हुआ, वह इस निर्णय की सार्थकता को दर्शाता है।

error: Content is protected !!