नानूराम संस्कर्ता राजस्थानी साहित्य सम्मान डा. नीरज दइया को

bikaner samacharबीकानेर/ 24 नवंबर/ नानूराम संस्कर्ता राजस्थानी साहित्य सम्मान समिति की ओर से प्रतिवर्ष प्रदत्त ख्यातनाम साहित्यकार साहित्य महोपाध्याय नानूराम संस्कर्ता की स्मृति में ‘राजस्थानी साहित्य सम्मान’ के क्रम में इस बार बीकानेर के कवि डा. नीरज दइया को उनकी काव्य-कृति ‘पाछो कुण आसी’ के लिए दिया जाएगा। सम्मान समिति के संयोजक साहित्यकार रामजीलाल घोड़ेला एवं शिवराज संस्कर्ता ने बताया कि तीन स्वतंत्र निर्णायकों की ने साहित्य अकादेमी अनुवाद पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मदन सैनी, वरिष्ठ उदघोषक व गजलकार राजेश चड्ढा तथा कवि-कथाकार डॉ. मदन गोपाल लढ़ा शामिल थे।
डॉ. मदन गोपाल लढ़ा ने बताया कि सम्मानित साहित्यकार डॉ. नीरज दइया राजस्थानी और हिंदी के वरिष्ठ कवि-आलोचक के रूप में पहचाने जाते हैं। आपकी विविध विधाओं में अब तक बीस से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। कविता, आलोचना और अनुवाद में समान गति रखने वाले डॉ. दइया को साहित्य अकादेमी नई दिल्ली द्वारा बाल साहित्य लेखन, राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा अनुवाद कार्यों हेतु पुरस्कृत किया जा चुका है और इसी वर्ष रॉटरी क्लब द्वारा उन्हें आलोचना पुस्तक बिना हासलपाई पर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदत्त किया गया है।
सम्मान समिति के संयोजक साहित्यकार रामजीलाल घोड़ेला ने बताया कि डॉ. नीरज दइया ने नेगचार से संपादक के रूप में निराली पहचान बनाई तथा राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के लिए 55 युवा कवियां री कवितावां का संपादक ‘मंडाण’ उनका उल्लेखनीय कार्य है। डॉ. दइया वर्तमान में कविता कोश के अलाव अनेक संस्थाओं से जुड़े हैं और फिलहाल वे बीकानेर के केंद्रीय विद्यालय में व्याख्याता हिंदी के पद पर सेवारत हैं।
शिवराज संस्कर्ता ने बताया कि यह सम्मान पूर्व में राजस्थानी के साहित्यकार मनोज कुमार स्वामी, कवयित्री मोनिका गौड़, व्यंग्यकार नागराज शर्मा, निबंधकार डॉ कृष्णलाल बिश्नोई को अर्पित किया जा चुका है। इस बार डॉ. दइया को माह दिसम्बर में यह सम्मान भव्य समारोह ग्राम कालू में आयोजित कर अर्पित किया जाएगा। डॉ. नीरज दइया को ‘नानूराम संस्कर्ता साहित्य सम्मान’ की घोषणा पर युवा रचनाकार राजूराम बिजारणिया, कमल किशोर पिंपलवा, जगदीश नाथ भादू, नंदकिशोर शर्मा, राजकुमार गोगिया आदि ने खुशी जताई है।

error: Content is protected !!