बीकानेर के चहुंमुखी विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगा-रांका
बीकानेर, 27 नवंबर। मस्त मंडल सेवा संस्था द्वारा रविवार को घड़सीसर रोड स्थित कच्छावा फार्म हाउस में नगर विकास न्यास के अध्यक्ष महावीर रांका का भव्य अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने कहा कि राज्य सरकार ने रांका को जो जिम्मेदारी दी है, रांका उस पर खरा उतरते हुए बीकानेर के सर्वांगीण विकास में महत्ती भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि न्यास को आर्थिक देनदारियों से निकालकर, मुनाफे में लाना बड़ी चुनौती है। इसके लिए सतत प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि रांका ने छोटी सी उम्र में बड़ी उंचाई हासिल की है। उन्हें, बीकानेर के लिए कुछ करने का अवसर प्राप्त हुआ है। वे इस पद की गरिमा को और बढ़ाएंगे।
संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि रांका ने अब तक मिली प्रत्येक जिम्मेदारी का उन्होंने पूर्ण गंभीरता से निवर्हन किया है। रांका सभी लोगों को साथ लेकर, बीकानेर के विकास की नई इबादत लिखंेगे। उन्होंने कहा कि न्यास अध्यक्ष के रूप में कार्य करना, एक बड़ा अवसर है।
न्यास अध्यक्ष ने कहा कि वे बीकानेर के चहुंमुखी विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। बीकानेर के विकास से जुड़े सुझाव आमंत्रित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक सकारात्मक सुझाव पर चिंतन-मनन करते हुए बीकानेर को महानगरों की तर्ज पर विकसित करने के प्रयास होंगे। उन्होंने कहा कि वे पूर्व मंत्री भाटी एवं संसदीय सचिव सहित समस्त वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन से सकारात्मक परिणाम देंगे।
इस अवसर पर नंद किशोर सोलंकी, डॉ. सत्प्रकाश आचार्य, युधिष्ठिर सिंह भाटी, सुमित गोदारा, सुनील बांठिया, के. के. शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, न्यास अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
इससे पहले संस्था द्वारा रांका का स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा माल्यार्पण कर भव्य अभिनंदन किया गया। पूनम चौरड़िया ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। इस अवसर पर मस्त मंडल सेवा संस्थान के संरक्षक लूणकरण सामसुखा, अध्यक्ष विजय मालू, सचिव पूनम चौरड़िया, उपाध्यक्ष अरिहंत नाहटा, सहसचिव देवेन्द्र बैद एवं चंद्रप्रकाश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष कमल बोथरा सहित अनेक पदाधिकारियों ने विभिन्न व्यवस्थाओं को संभाला।