महिला कांग्रेस ने राशन वितरण लापरवाही के खिलाफ किया प्रदर्शन

1-rasan-vitaran-ko-le-kar-shopa-gyapan-4बीकानेर, 28 नवम्बर। शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड के नेतृत्व में जिला कलक्टर के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) शैलेन्द्र देवडा को वार्ड नं. 47 की महिलाओं के साथ ज्ञापन दिया। जिला रसद विभाग के खिलाफ गुस्साई महिलाओं का आक्रोश फुट पडा और जिला रसद विभाग कार्यालय के आगे धरने पर बैठ गई। जिला प्रशासन के खिलाफ राशन नही मिलने के कारण जमकर नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि जिला रसद विभाग की लापरवाही का खामियाजा वार्ड नं. 47 के नागरिकों को भुगतना पड रहा है।
शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड, शहर उपाध्यक्ष कमला बिश्नोई, मुमताज बानो, राधा भार्गव की अगुवाई में महिलाओं ने आमजन की पीडा रखते हुए व डिपो होल्डर के खिलाफ शिकायत करते हुए कहा कि गत चार माह से राशन वितरण नहीं किया जा रहा है। जिससे बीपीएल, एपीएल राशन कार्डधारियों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं अशिक्षित महिलाओं के पोस मशीन में अंगुठा निशान स्पष्ट नहीं होने के कारण राशन नहीं दिया जा रहा है। साथ ही राशन कार्डों में राशन वितरण की मोहर अंकित नहीं होने के कारण राशन मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड ने अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) से मिलकर वार्ड 27, 28, 31, 47 व 56 में राशन वितरण में हो रही कालाबाजारी के बारे में रोश व्यक्त किया। राशन कार्डों में त्रूटी के कारण एवं राशन वितरण में हो रही लापरवाही का खामियाजा आमजन को भुगतना पड रहा है। उन्हें बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद भी राशन प्राप्त नहीं हो रहा है। खाद्य सुरक्षा योजना में वंचित योग्य उपभोक्ताओं के नाम सुची में जुडवाने की मांग की। साथ ही डिपो होल्डर को आंवटित किये जा रहे राशन वितरण की उच्च अधिकारियों के द्वारा जांच करवाने की मांग की।

error: Content is protected !!