सरकार की तीन साल की विफलताओं को लेकर महिला कांग्रेस द्वारा आंदोलन की चेतावनी

dsc_7261बीकानेर,07 दिसम्बर। राज्य सरकार अपनी तीन सालकी उपलब्यिों का जश्न मना रही है,लेकिन बीकानेर में जन समस्याओं का कोई भी न्यायोचित समाधान नहीं किया गया है। किस उपलब्धी पर जश्न मना रही है। सरकार की घोषणाओं की भी स्थानीय प्रशासन ने रद्दी की टोकरी के हवाले कर दिया है।
शहर जिला महिला कांग्रेस की बुधवार को रामपुरा बस्ती में आयोजित बैठक में कांग्रेस कार्यताओं ने यह आरोप लगया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महिलाओं ने सरकार व प्रशासन की विफलता पर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष गौड़ ने बताया कि शहर में लगाए गए वार्ड स्तर जनसुनवाई प्राप्त ज्ञापनों को प्रभारी मंत्री व जिला प्रशासन को सौंपे गए। इन पर आज तक कोई कार्यवाही की गई है। शहर में आवारा पशुआंे का आतंक बना हुआ है। लेकिन जनधन की हानि को रोकने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। जिले के एपीएल और बीपीएल परिवारों को अपने हक का राशन भी यह सरकार नहीं दे पा रही है। राज्य सरकार किस बात का जश्न मनाने का ढीढोंरा पीट रही है। इस राज में विधवा,विकलांग व वृद्धजन अपनी स्वीकृत पंेशन प्राप्त करने के लिए भटक रहें है,परन्तु कोई भी सुनने वाला नहीं है।
शहर उपाध्यक्ष कमला बिश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जिले के लिए की गई घोषणाओं पर अमल नहीं हो रहा है। इसमें तकनीकी विश्वविद्यालय,एलीवेटेड रोड,उद्योग केन्द्र में ऑनलाइन विंडो,विधि विज्ञान प्रयोगशाला और इंदिरा गांधी नहर की शाखाओं में रीलाईनिंग के कार्य आज तक शुरू नहीं किए गए है। महिला कांग्रेस की महासचिव राधा भार्गव ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी कमजोर व गरीब तक नहीं पहुंच रहा है। जिला प्रशासन जश्न के नाम पर जनता को गुमराह कर रहा है। शहर महिला कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित कर,कहा है कि जिले की घोर उपेक्षा और विकास कार्यो के मुद्दों पर आने वाले समय में सरकार के मंत्रियों व सरकारी अधिकारियों को घेराव,धरने व प्रदर्शन करके विरोध जताया जायेगा। महिला कांग्रेस सचिव सपना तिवाड़ी ने कहा कि यदि जनसुनवाई नहीं की गई तो जनता सड़कों पर उतरकर ,सरकार की नींद उड़ायेगी।
कार्यकारणी की बैठक में शमीम,बरखा शर्मा,संतोष रावत,शकुन्तला देवी,सीता देवी,कमला कंवर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

error: Content is protected !!