दिव्यांग स्वरोजगार अपनायें

badmer newsस्थानीय भगवान महावीर टाउन हॉल के सामने मिसरसिंह भाटी की अध्यक्षता में विकलांग षिक्षा एवं कल्याण संस्थान की बैठक आयोजित हुई। संस्थान संरक्षक नरसिंगाराम जीनगर ने बताया कि षिक्षित बेरोजगार दिव्यांगजनों को कौषल विकास का प्रषिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार अपनाना चाहिये। दिव्यांगजनों हेतु संस्थान द्वारा कम्प्युटर ऑपरेटर, मोबाईल निरेयंरिंग एवं कपड़ा सिलाई के प्रषिक्षण की निःषुल्क व्यवस्था की गई है।
फरवरी माह में विकलांग प्रतिभाओं द्वारा कला प्रदर्षन एवं समस्या समाधान हेतु दिव्यांग मेले का आयोजन किया जायेगा। बैठक में खेताराम माली, ओमप्रकाष विष्नोई, देवराज परिहार, महेषाराम, अमीन खान, जोराराम , विनिता देवी, किरण, मंजू तथा हेमदास संत ने विचार व्यक्त किये।

नरसिंगाराम जीनगर
संरक्षक

error: Content is protected !!