गरीब बच्चों का प्ले स्कूल आंगनवाड़ी केन्द्र – फुलवारिया

badmer newsबाड़मेर 08.01.2017
महिला एंव बाल विकास द्वारा जन सहभागिता एंव आर्थिक सम्बलन के तहत 6 केन्द्रों का सयुक्त कार्यक्रम कच्ची बस्ती वार्ड सं.14 के आंगनबाड़ी केन्द्र द्वितिय शास्त्री नगर में नन्ही बालिकाओं द्वारा आतिथियों का तिलक व स्वागत भाषण गाकर शुभारम्भ किया गया । इस अवसर कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भैरूसिंह फुलवारिया ने आंगनबाड़ी केन्द्रों को गरीब जरूरतमन्द बच्चों का प्ले स्कूल बताते हुए पाठषाला पूर्व षिक्षा का अच्छा माध्यम व पहल बताया। कच्ची बस्ती के लोगों को अपने बच्चों को अच्छी षिक्षा व स्वास्थय लाभ के लिए आगड़बाड़ी से जोड़ने का आव्हान किया।
ब्लॉक षिक्षा अधिकारी लतीफ खां ने जन सहभागिता एंव आर्थिक सम्बलन पर प्रकाष डालते हुए भामाषाहो से बच्चों के सर्वागीण विकास के इस पुनित कार्य में सहयोग की अपील की।
सेवानिवृत लेखाधिकारी विषनाराम फुलवारिया ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मिलने वाली सुविधाओं का प्रसार प्रसार किया जाना चाहिए। जिसके कारण आमजन को जानकारी होने पर जरूरतमन्द लोग लाभ उठा सके। केन्द्र स्थल पर होर्डिग व साईन बोर्ड लगाये जाने का सुझाव दिया।
विभाग अधिकारी आम्बाराम वडेरा ने कहा कि आंगनबाड़ी पर निःषुल्क षिक्षा व स्वास्थय जांच की सुविधा के कारण लोगों के मन में एक नकारात्मक छवी बनी हुई। ऐसे लोगों को केन्द्रों पर जाकर इनके संचालन को देखना चाहिए। अब पहले जैसी स्थिति नहीं है। अब आंगनबाड़ियां बहुत ही अनुषासित तथा समयबद तरीके से संचालित हो रही है।
कार्यक्रम प्रर्यवेक्षक दुर्गसिंह सोढा ने विभाग की योजनाओं एंव आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मिलने वाली सुविधाओं कें बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रर्यवेक्षक सुभाष चन्द शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रो पर परोसा जाने वाला पोषाहार व दवाईया स्वास्थय के क्षेत्र में अति गुणकारी है, अच्छा स्वास्थय, षिक्षा स्तर का क्षेष्ठ मार्ग बनाता है।
इस अवसर पर वदोवृद समाज सेवी पनाराम वडेरा, जैठाराम चौहान, दिनेष पन्नू, पार्षद दीपक परमार ,पूर्व पार्षद मंजु देवी फुलवारीया, युवा चन्दन जाटोल नेता चिमनाराम वडेरा, केन्द्र प्रभारी दुर्गादेवी खन्ना, प्रमिला सोनी, विमला वडेरा, ने अपने विचार रखे। सयुक्त रूप सभी कार्यक्रम का सफल संचालन युवा चन्दन जाटोल ने किया।
आंगनवाड़ी केन्द्रों में बेहतर सुविधाओं के लिए भामाषाहों ने 10100/- दस हजार एक सौ रूपये नकद राषि भेन्ट कर हर सम्भव सहयोग का विष्वास दिया। समारोह में टेन्ट मंच माईक कुर्सीयां व दरी की व्यवस्था स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि दीपक परमार द्वारा की गई

भैरूसिंह फुलवारिया
अध्यक्ष
कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ बाड़मेर
मो. 9413183704

error: Content is protected !!