भाजयूमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी का स्वागत

nokha4नोखा. राजमाता विजयराजे सिंधिया स्मृति संस्थान द्वारा अड़गड़ानंद जी महाराज के आश्रम पर भाजयूमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी का स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजयूमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि कि संस्थान द्वारा किया जाने वाला यह पुनीत कार्य हमारे देश की नयी पीढी को भारत की त्यागी, तपस्वी बलिदानी, सद्चरित्र की प्रतीक मातृशक्ति राजमाता के द्वारा मानवता हित में की गई अमूल्य दीर्घकालिक समाजसेवा एवं राष्ट्रभक्ति की अनुकरणीय शिक्षा प्रदान करेगा। जिला अध्यक्ष भीमराज उपाध्याय ने कहा कि संस्थान आगे भी इस तरह के आयोजन करता रहेगा। इस अवसर महामंत्री सुखराम भादू, उपाध्यक्ष रामकुमार पूनिया, महासचिव परमसुख कठातला, सांवताराम डूडी, सीताराम दैया, सुशील कठालता, जगदीश पूनिया, बजरंग छींपा, विनोद सारस्वत आदि ने संस्थान की चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। इससे पहले संस्थान अध्यक्ष भीमराज उपाध्याय व पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष को स्मृति चिह्न देकर, माल्यार्पण कर स्वागत किया व संस्थान द्वारा प्रकाशित स्मारिक विजय कमल भेंट की गई।

error: Content is protected !!