क्रिकेट, वॉलीबॉल, नृत्य व गायन सहित अनेकों कार्यक्रमों ने दर्षकों का मनमोहा
बालोतरा: बालोतरा के खेड़ रोड़ स्थित बालाजी शिक्षण संस्थान कौशल विकास केंद्र में गणतंत्र दिवस के पर्व पर रंगारंग कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हुए गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। गणतंत्र पर्व के कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रगाान के साथ की गयी, जिसके बाद विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं के क्रम में एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य, सामुहिक नृत्य, भाषण व चुटकलों के जोरदार कार्यक्रम हुए वहीं प्रतियोगिताओं में महिला दौड़, पुरूष दौड़, चित्रकला, वॉलीबॉल व क्रिकेट आदि प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ ही ट्रेनरों के मध्य भी प्रतियोगितओं का आयोजन भी किया गया। गायन में विनोद एण्ड पार्टी द्वारा गाया वन्दे मातरम, एकल नृत्य में माधुसिंह द्वारा गाया गया राजस्थान म्हारो राजस्थान, सामुहिक नृत्य में अनमोल व सविता द्वारा हरियाला बन्ना, भाषण व चुटकुले में सतीश चौधरी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता में विवेक छिपा की टीम व वॉलीबॉल में रेखाराम की टीम, महिला दौड़ में सीता, पुरूष दौड़ में मुकेश विजयी रहे। विजयी टीमों व सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विनोद कुमार शर्मा जोइंट डायरेक्टर रफ्तार न्यूज ने प्रशिक्षुओं को कुशल बनकर देश के विकास में सहायक बनने का संदेश दिया, वहीं भामाशाह आसुलाल सुथार ने प्रशिक्षुओं का हौसला बढ़ाया, संस्थान के प्रबंधक चेतन शर्मा ने प्रशिक्षुओं को गणतंत्र की परिभाषा बताते हुए संविधान की महता पर प्रकाश डाला ऑर प्रशिक्षुओं को अनुशासित रहते हुए स्वयं के विकास द्वारा देश के विकास का संदेश दिया और कहा कि समस्त कर्मचारीगण, सरकार व प्रशासन के सहयोग से इस प्रकार के कार्यक्रम निर्बाध चल सकते हैं और बालाजी शिक्षण संस्थान कौशल विकास में अपना भरपूर सहयोग देता रहेगा।