भीण्डर। 28 जनवरी
निकटवर्ती सुकुमालनंदी उच्च प्राथमिक स्कूल, बड़गांव में आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी की 68 वी जन्मजयंती धूमधाम से मनाई गयी। समारोह के प्रारम्भ में गणिनी आर्यिका विशुद्धमती माताजी के चित्र का अनावरण कर केसरिया ध्वज संस्थाप्रधान अनिल स्वर्णकार ने फहराया। इस अवसर पर विद्यार्थियो ने गुरु वन्दना, सरस्वती वन्दना ,जिनवाणी स्तुति ,है वीतराग स्वामी…. प्रार्थना का सामूहिक गायन किया। अध्यापक -अध्यापिकाओ सहित सभी विद्यार्थियो ने 68 बार णमोकार महामन्त्र का अनुगूँज ध्वनि से जाप्य किया। कार्यक्रम स्थल को फूल मालाओ ,दीप पंक्तियों और रंगोली से सजाया गया। कार्यक्रम समापन पर माँ विशुद्धमति माताजी की 24 दीपो से महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया। संस्थाप्रधान अनिल स्वर्णकार ने गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी के जीवन वृत की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन चेतना चौबीसा ने किया।
लोकेश मेनारिया।