इक़बाल खान
सरवाड़:-[ 28-जनवरी] क्षेत्र के ग्राम फतेहगढ़ निवासी बजरंग खरोल और खण्डारा कालू खारोल दो व्यक्तयो को खारोल समाज से बहिस्कृत कर इक्यावन हजार का जुर्माना करने वाले समाज के दस ठेकेदारों के खिलाफ आज सरवाड़ कोर्ट ने किया गिरफ्तारी वारंट जारी।
5 जनवरी को खारोल समाज के ठेकेदारों ने दो व्यक्तियों को समाज से बहिस्कृत कर किया हुक्का पानी बन्द। दोनों पीड़ितों ने किया कोर्ट में मुकदमा करवाया दर्ज। खारोल समाज के यह दस व्यति प्रभाव शाली होने के कारण पुलिस थाना सरवाड में मुकदमा दर्ज करवाने के दस दिन बाद भी नही हुई कोई गिरफ्तारी। पीड़ितों की नही हुई कोई सुनवाई। इसलिये दस दिन बाद दोनों पीड़ितों ने न्याय के लिए लगाई न्यायधीश में लगाई गुहार।
पीड़ित परिवार का कहना ही हमे समाज से बहिस्कृत कर हमारे साथ मेल जोल रखने वाले व्यक्तियों पर किया ग्यारह हजार रूपये जुर्माने का ऐलान। और आने वाले एक माह बाद मेरी बेटी कि शादी होनी तय है। इसी मजबूरी का समाज के चन्द ठेकेदार उठा रहे है फायदा। तीन पीढ़ियों से मेरे पड़-दादा के नाम चल रही भूमि से खारोल समाज के ठेकेदार अपने चहिते को दिलवाना चाहते है भूमि से बंटवारा। मेरे द्वारा भूमि का बटवारा नही देने पर मुझे समाज से बहिस्कृत कर बना रहे है दबाव। दस दिन पहले मेने पुलिस थाना सरवाड़ में भी करवाया मुकदमा दर्ज। लेकिन पुलिस के कानो में अब तक नही रेंगी कोई जू। पुलिस प्रशासन सो रहा कुम्भ-कर्ण की नींद। इसलिये मजबूर होकर लेना पड़ी कोर्ट की शरण।