अनिता भदेल ने बजट को बताया सामाजिक और आर्थिक क्रांति की शुरुआत

a bhadel 5जयपुर, 1 फरवरी। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने बजट को सामाजिक और आर्थिक रूप से क्रांतिकारी युग की शुरूआत बताया है।
श्रीमती भदेल ने आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट ग्रामीणजन और युवाओं को केंद्रित करते हुए बनाया गया है। इसमें महिलाओं पर भी विशेष फोकस रखा गया है। बजट में प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर महिला शक्ति केंद्र स्थापित करने के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा है। इससे निरक्षर, ग्रामीण महिलाओं के कौशल विकास, रोजगार और डिजिटल साक्षरता, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी चीजें एक ही छत के नीचे प्राप्त होंगे।
उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं के लिए मातृत्व लाभ योजना घोषित की गई। इससे महिलाओं के सफल मातृत्व आसान होने लगेगा। इसी प्रकार अनुसूचित जनजातियों के लिए बजट प्रावधान गतवर्ष के मुकाबले बढ़ाया गया है, जोकि बेहद सराहनीय है।

error: Content is protected !!