वित्त राज्य मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया उद्घाटन
आमजन की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए डाक विभाग एवं विदेष मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 19.03.2017 को बीकानेर प्रधान डाकघर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का वित्त मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर वित्त राज्य मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि सरकार की दूरदर्षिता व भारतीय डाक विभाग के इस अथक परिश्रम की बदौलत ही आज के इस प्रतिद्वंदिता के युग में भी यह विभाग जनता के लिए संचार का सबसे विष्वसनीय माध्यम बना हुआ है। संचार के साथ ही आज बैंकिंग व बीमा क्षेत्र में भी अपनी पहल के फलस्वरूप डाक विभाग देष की गरीब जनता के लिए बचत के अवसर भी प्रदान करवा रहा है तथा नई-नई परियोजनाओं के फलस्वरूप यह विभाग इस देष के जनमानस का मुख्य आधार बन चुका है। श्री मेघवाल ने आगे बताया कि अब से बीकानेर संभाग से जुडे़ हुए चुरु, बीकानेर हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिले के पासपोर्ट के लिए जनता को अन्यत्र जाने की जरुरत नही होगी और यह सुविधा बीकानेर प्रधान डाकघर के पासपोर्ट सेवा केंद्र में ही प्रदान की जाएगी। पासपोर्ट बनाने हेतु ऑन लाइन सेवा भी 18.03.2017 से प्रारंभ हो चुकी है। प्रतिदिन 100 पासपोर्ट बनानें का लक्ष्य बीकानेर प्रधान डाकघर स्थित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र को दिया गया है।
डाक विभाग की योजनाओं की चर्चा करते हुए राजस्थान डाक परिमण्डल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री बी. बी. दवे ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दिनांक 01.06.2016 को डाकघरों को पेमेंट बैंक का दर्जा दे दिया गया है। अब चुने हुये सीबीएस डाकघरों को ‘‘भारतीय डाक भुगतान बैंक‘‘ के नाम से जाना जाएगा। कैबिनेट की बैठक में दिनांक 01.06.2016 को 800 करोड़ रूपये के कोष के साथ भारतीय डाक भुगतान बैंक के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। डाकघरों को बैंक बनाने के बाद केन्द्र सरकार मूविंग एटीएम देने की भी तैयारी कर रहा है। डाकघरों को हाईटेक बनाने के लिए पोस्टमैनों को आईपैड और स्मार्टफोन भी दिया जाएगा। सितम्बर 2017 तक भारतवर्ष में कुल 670 शाखाओं को इससे जोड़ा जायेगा, जिसमें प्रथम चरण में राजस्थान से कुल 8 डाकघरों का चयन किया गया है, जिसमें जयपुर प्रधान डाकघर, जोधपुर प्रधान डाकघर, अजमेर प्रधान डाकघर, अलवर प्रधान डाकघर, सवाईमाधोपुर प्रधान डाकघर, टोंक प्रधान डाकघर एवं दौसा प्रधान डाकघर के साथ बीकानेर प्रधान डाकघर को भी शामिल किया गया हैं। श्री दवे ने आगे बताया कि डाक विभाग को पेमेन्ट बैंक का दर्जा मिलने के बाद इसकी सेवा और पहुंच में और भी इजाफा होगा
इसी क्रम में राजस्थान पष्चिमी क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री वी.सी. राय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में भी तकनीक के द्वारा जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने हेतु डाक विभाग द्वारा त्नतंस प्ब्ज् च्तवरमबज प्रारम्भ किया जा चुका है, जिसके तहत बीकानेर डाक मंडल के 222ष्षाखा डाकघरों को ऑनलाईन सिस्टम से जोड़ा जा चुका है। इसके अन्तर्गत प्रत्येक शाखा डाकपाल को सोलर चलित उपकरण प्रदान किये गये हैं जिससे वह गांव में बैठे ही ऑनलाईन लेनदेन कर सकेंगें, जो आधार इनेबल्ड पेमेन्ट सिस्टम को हैण्डल करने, माईक्रो एटीएम की तरह कार्य कर किसी भी बैंक के ट्रांजेक्षन करने, नरेगा भुगतान करने आदि में सक्षम होंगें। इस परियोजना का सीधा लाभ प्रदेष के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाली जनता को होगा, क्योंकि इस परियोजना के लागू होने के बाद प्रदेष के ग्रामीण क्षेत्रों के रहवासियों को भी डाक सुविधायें जैसे मनीऑर्डर, डाक जीवन बीमा, रजिस्ट्री, पार्सल, डाक बचत बैंक इत्यादि सुविधाओं हेतु नजदीकी बड़े डाकघर पर निर्भर नहीं रहना होगा, ये सभी सुविधायें सम्बन्धित शाखा डाकघर में ही प्राप्त की जा सकेंगी।
इस अवसर पर श्री नारायण जी चौपड़ा महापौर बीकानेर, पोस्टमास्टर जनरल जोधपुर, श्री वेद प्रकाष जिला कलेक्टर बीकानेर, श्री जी. एन. कनवाड़िया अधीक्षक डाकघर बीकानेर, सहायक अधीक्षक डाकघर श्री सीताराम खत्री, श्रीमती मीनू पारीक, श्री सुर्दषन सामरिया, निरीक्षक डाकघर श्री अरूण कुमार सोंलकी, डाकपाल बीकानेर मलूकाराम, जनसम्पर्क निरीक्षक श्री कमल किषोर गुप्ता, डिप्टी पोस्टमास्टर श्री रवि टॉक सहित डाक विभाग तथा अन्य सरकारी विभागों के तमाम अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहें। कार्यक्रम के अन्त में श्री विवेक जैफ क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी जयपुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।