सिंधी भाषा के संवर्धन के लिये समाज स्तर पर सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे

रथयात्रा की सफलता के लिए समिति गठित / नवीन कार्यकारिणी भी घोषित
IMG-20170411-WA0012बीकानेर 11 अप्रैल2017। सिंधी भाषा दिवस के स्वर्ण जयंती वर्ष के आयोजनों के तहत भारतीय सिंधु सभा के तत्वावधान में रविवार को संत कंवरराम धर्मशाला धोबीतलाई में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जो देर रात तक चला। कार्यक्रम साढ़े आठ बजे से आरंभ हुआ और करीब ढाई घंटे चला। सिन्धी सेंट्रल पंचायत के उपाध्यक्ष लालचंद तुलस्यानी ने भगवान झूलेलाल की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अतिथियों ने बहराणा साहिब पर माल्यार्पण किया। मातृशक्ति मंडली की भारती ग्वालानी, रूकमणी वलीरमानी, कमला सदारंगानी ने झूलेलाल के भजन और टीकम पारवानी ने सिंधी अबाणी बोली गीत की प्रस्तुति दी। संस्था के संभाग संरक्षक श्याम आहूजा, महानगर अध्यक्ष किशन सदारंगानी सहित दायित्व निर्वहन करने वाले तमाम सेवाभावियों ने संस्था की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की । महानगर अध्यक्ष किशन सदारंगानी ने बताया कि विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता वरिष्ठ रंगकर्मी नानक हिंदुस्तानी व बहुभाषी साहित्यकार मोहन थानवी ने सिंधी भाषा दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिंधी भाषा के संवर्धन के लिये समाज स्तर पर सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। गंगानगर सिंधु सभा के प्रतिनिधि रमेश आसवानी सहित सभी वक्ताओं ने सिंधी भाषा, कला व संस्कृति के समुचित प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए समाजजनों से आह््वान किया कि अपने घरों में आपस में सिंधी में बात करने की आदत अवश्य डालें। कार्यक्रम में सिंधी समाज की विभिन्न संस्थाओं के प्रमुख पदाधिकारियों सहित गणमान्यजन उपस्थित थे। संचालन टीकम पारवानी ने किया। संतकंवरराम नगर इकाई अध्यक्ष लक्ष्मण किशनानी ने आगंतुकों का आभार ज्ञापित किया।
समिति गठित, तुलस्यानी, हिंदुस्तानी और थानवी देखेंगे रथयात्रा संबंधी कार्य: सन्धी भाषा के स्वर्ण जयंती वर्ष 2017-18 में प्रस्तावित रथयात्रा की तैयारियों व सफलता के लिए बीकानेर में रथयात्रा समिति गठित की गई है इसमें सिन्धी सेंट्रल पंचायत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालचंद तुलस्यानी, वरिष्ठ रंगकर्मी नानक हिंदुस्तानी एवं साहित्यकार मोहन थानवी को दायित्व सौंपा गया है। ये तीनों रथयात्रा के बीकानेर में प्रवेश से लेकर प्रस्थान तक के कार्यक्रमों को देखेंगे।
नई कार्यकारिणी में दायित्व संभालने वाले आठ नए कार्यकर्ता शामिल: 10 अप्रैल 20017 को धोबीतलाई में आयोजित सिन्धी भाषा के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान भारतीय सिन्धु सभा बीकानेर की नवीन कार्यकारिणी 2017-18 की घोषणा की गई। महानगर अध्यक्ष किशनानी ने बताया कि बीकानेर केे हेमू कालानी नगर, लीला शाह नगर आदि कुल छह नगरों सहित महानगर, जिला, महिला, युवा कार्यकारिणी में कुल 108 कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए जिनमें आठ कार्यकर्ताओं ने पहली बार दायित्व ग्रहण किया। कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष मानसिंह मामनानी, महानगर संरक्षक देवीचंद खत्री, महिला अध्यक्ष भारती ग्वालानी, महिला मंत्री कमला सदारंगानी, रूकमणी, युवा इकाई अध्यक्ष विजय ऐलानी आदि शामिल हैं। पहली बार दायित्व ग्रहण करने वालों में लक्ष्मण किशनानी, अशोक आसवानी, विजय एलानी, मोहन थानवी, कमलेश सत्यानी, रतन गिडवानी, कमल वासवानी, कमल बतरा शामिल हैं।

error: Content is protected !!