बाल-विवाह के विरूध प्रतियोगिता के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश

download (8)गोपालसिंह जोधा
जेसलमेर. क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय जैसलमेर की ओर से जागरूकता अभियान के कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण महिलाओं और पुरूषों को बेटी के अधिकारों का संरक्षण करने का संकल्प दिलाया।
गांव की मौजीज महिला लाली ने ग्रामीण महिलाओं का कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई होने के साथ ही कानूनन दण्डनीय अपराध हैं। बाल विवाह को रोकने के लिए संबंधित लोगों से समझाईश की जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान पर कहा कि परिवार, मोहल्ला, गांव को स्वच्छ रखने में हम सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है ।
इसी अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय, जैसलमेर के इकाई प्रमुख केआर सोनी ने बताया कि अब जमाना बेटियों का है, उनके उज्जल भविष्य के लिए उन्हें खूब पढाने की जरूरत है, जैसलमेर सहित राजस्थान में लिगांनुपात में कमी है हम सभी को मिलकर संकल्प लेना है कि बेटियों को बचाने के साथ उन्हे खूब पढाना भी है

जिस घर में बेटियां है वहां हमेशा खुशहाली रहती है । इस दौरानमौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय, जैसलमेर के इकाई प्रमुख के आर सोनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

error: Content is protected !!