अतिरिक्त जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर,24 अप्रैल। विप्र फाउण्डेशन (महिला प्रकोष्ठ) की जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में सोमवार को भगवान परशुराम की जयन्ती पर सूखा दिवस घोषित किऐ जाने के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) यशवन्त भाकर को ज्ञापन दिया गया।
श्रीमती गौड़ ने ज्ञापन में राजस्थान के सभी जिलों में संस्कृत महाविद्यालय खोलने,प्रत्येक जिले के एक प्रमुख चैराहे के नाम भगवान परशुराम के नाम से करने, कमजोर व गरीब ब्राह्मणों को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिलाने तथा परशुराम की जयन्ती पर राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में छन्याती ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष मोहन लाल जाजड़ा,विप्र फाउण्डेशन के जिला अध्यक्ष भंवर लाल पुरोहित,पण्डित गायत्री प्रसाद,प्रहलाद जोशी,पूर्व पार्षद गजानंद शर्मा, दिनेश शर्मा,विजय शान्ती,जितेन्द्र भोजक,गौरव गौड़, मनोज पारीक,कामिनी भोजक आदि शामिल थे।