महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में कैंपस डायलॉग

DSC_6338विश्वविद्यालय के शैक्षणिक उन्नयन एवं आधारभूत विकास की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय परिवार की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में आज कैंपस डायलॉग का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में बीकानेर क्षेत्र के शैक्षणिक, सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं विभिन्न विषयों में अपनी पहचान रखने वाले गणमान्य नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर विश्वविद्यालय विकास की आगामी कार्य-योजना का रोड मैप तैयार किया जाना है। संवाद कार्यक्रम के प्रारम्भ में विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. भगीरथ सिंह ने आगन्तुकों का स्वागत करते हुए कैंपस डायलॉग संवाद का आगाज किया। उन्होने विश्वविद्यालय की वर्तमान शैक्षणिक, वित्तीय एवं सामाजिक सरोकारों से जुडी हुई विभिन्न योजनाआंे के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में आगन्तुकों को अवगत कराया। उन्होने आमंत्रित आगन्तुकों आव्हान करते हुए कहा कि साझा प्रयासों से ही विश्वविद्यालय का विकास हो सकता है। उन्होने कहा कि बीकानेर के आमजन के साथ एक साझा प्रयास करके विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उन्नयन का केन्द्र स्थापित किया जा सकता है। कुलपति ने विश्वविद्यालय की भावी योजनाओं के बारे में विस्तार प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्वविद्यालय आगामी सत्र से विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके, इसके लिए विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक विभाागों में नये सेन्टर प्रारम्भ किये जा रहे है। साथ ही क्षेत्र की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए नवीन विभागों की स्वीकृति हेतु जो प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाये गए है उनकी स्वीकृति हेतु राज्य सरकार से अनुरोध करने के लिए सामूहिक प्रयास पर बल दिया। उन्होनें बीकानेर स्थिति राजकीय डूंगर महाविद्यालय एवं राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय को संघटक महाविद्यालय बनाने हेतु भी राज्य सरकार से हुई वार्ता के बारे जानकारी प्रदान करते हुए इसके सकारात्मक परिणाम आने की आशा व्यक्त की। प्रो. भगीरथ सिंह ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री की भावना अनुसार इस विश्वविद्यालय द्वारा आगामी सत्र से 310 लाख की लागत से एन्टरप्रन्योशिप एवं स्किल डवलपमेन्ट केन्द्र प्रारम्भ किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय द्वारा निर्माण करवाये जा रहे ऑडिटोरियम एवं स्टेडियम के बारे में विस्तृत रूप अवगत करवाया गया। कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय में छात्रों की सुविधा हेतु ई-रिक्शा सुविधा प्रारम्भ करने की जानकारी भी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय परिसर को पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता एवं सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के संदर्भ में राज्य सरकार को अनुरोध करने जन सहयोग मांगा
संवाद कार्यक्रम में संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथस मेघवाल ने अपने उद्बोधन में आश्वस्त किया कि राज्य सरकार द्वारा इस विश्वविद्यालय के विकास को आगे बढाने में कोई कोर-कसर नही छोडी जाएगी। उन्होने कुलपति महोदय से आग्रह किया कि राज्य सरकार के स्तर पर जिन विषयों के निर्णय करवाये जाने है, उनके संदर्भ मांगे के गए सुझावों के साथ प्रस्ताव तैयार करवाये। बीकानेर के समस्त जनप्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त कर राज्य सरकार से सहयोग प्राप्त किया जाएगा। डॉ. मेघवाल ने विश्वविद्यालयों की गिरती छवि चिन्ता व्यक्त करते हुए परीक्षा प्रणाली के सुधार पर जोर दिया। बीकानेर पश्चिम विधायक डॉ. गोपाल जोशी ने विश्वविद्यालय में शैक्षणिक वातारण तैयार करने हेतु ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद्ों से व्याख्यमाला आयोजित कराने पर जोर दिया। वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिन्तक डॉ. नन्दकिशोर आचार्य विश्वविद्यालय सेन्टर फॉर डेर्जेट्र स्टेडी की स्थापना करने का सुझाव दिया । साथ विश्वविद्यालय स्तर पर प्रकाशन विभाग खोलने एवं गुणवतापूर्वक शोध कार्य करने हेतु शोध जनरल प्रकाशित करने का सुझाव दिया। डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने विश्वविद्यालय स्तर पर मॉउल महाविद्यालय संचालित करने का सुझाव दिया। श्री जसवंत खत्री द्वारा छात्रों की सुविधा हेतु हेल्प सेन्टर एवं काउन्सिलिंग सेन्टर खोलने का सुझाव दिया। पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री जनार्दन कल्ला ने विश्वविद्यालय विकास हेतु संघटक महाविद्यालय बनाने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रबुद्वजनों ने अपने क्षेत्रों से सम्बन्धित क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुझाव दिये। कार्यक्रम में पधारे समस्त आगन्तकों से लिखित में भी सुझाव लिये गए।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रेमाराम परमार, वित्त नियंत्रक भंवर सिंह चारण, प्रो. एस.के. अग्रवाल, डॉ. अनिल कुमार छंगाणी, डॉ. राजाराम चोयल, डॉ. नारायण सिंह राव, डॉ. जसंवत सिंह खीचड़, डॉ. बिट्ठल बिस्सा, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आर.के. दास गुप्ता, उद्योग संघ अध्यक्ष श्री डी.पी. पचिसिया ,देहात भाजपा अध्यक्ष श्री सहीराम दुसाद, देहान्त कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेन्द्र गहलोत, पूर्व महापौर श्री भवानीशंकर शर्मा, श्री मकसूद अहमद, डॉ. तनवीर मालावत, प्राचार्य डॉ. बेला भनोत, डॉ. उमाकान्त गुप्त, डॉ. विभा शर्मा, शिक्षक नेता डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. विजय कुमार ऐरी, सी.ए. सुधीर शर्मा छात्र नेता श्री भगवान सिंह मेडतिया, विश्वविद्यालय अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह, डूंगर कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष श्री मांगीलाल गोदारा, वरिष्ठ साहित्कार बुलाकी शर्मा, राजेन्द्र जोशी, भाजपा महामंत्री मोहन सुराण, अविनाश जोशी, श्रीमती मीना आसोपा, अन्तर्राष्ट्रीय पर्वतारोही मगन बिस्सा, फकीर चंद व्यास, मधु खत्री, अर्चना थानवी, शिक्षक नेता दिलीप जोशी, खुशालचंद व्यास, एडवोकेट एस.एल. हर्ष, विजय श्ंाकर आचार्य, परताराम चौधरी, विजय कुमार कोचर, डॉ. एल.एन. खत्री, डॉ. चन्द्रशेखर कच्छावा, डॉ. श्याम सुन्दर ज्याणी, सी.एस. नारायण डागा, डॉ. प्रभा भार्गव, एडवोकेट महेन्द्र जैन, डॉ. शिवराम सिंह झांझडिया, डॉ. ओम कुबेरा, डॉ. मदन सैनी, डॉ. पंकज जैन, डॉ. अनन्त जोशी, रामनाथ आचार्य, किसन पुरोहित सहित विभिन्न क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रविन्द हर्ष ने किया।

(डॉ. बिट्ठल बिस्सा)
जनसम्पर्क अधिकारी

error: Content is protected !!