अखिल सालवी महासभा एवं विकास संस्थान मियाला ने सामुहिक विवाह सम्मेलन
विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने वर वधुओ को दिया आशीर्वाद


निकाली बंदौली हुई पुष्पवर्षा
समारोह हेतु सभी दुल्हों एवं दुल्हनों को आनन्द वाटिका मंे तैयार कर दुल्हों को घोडें एवं दुल्हनों को रथ में श्रंृगारित कर कस्बे के पड़ाव, सदर बाजार इन्द्रा चॉक, सब्जी मण्डी, राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए जहॉ पाटिया स्टेडियम पहुचे जहॉ पर सभी दुल्हों का वधु पक्ष के परिवारजनों द्वारा स्वागत एवं तोरण की रश्म कराइ गई। कस्बे के मुख्यमार्गो पर सुजावत समाज के जगह जगह पर स्वागत द्वार श्रृंगारित किये गये वहीं कस्बे के विभिन्न स्थानांे एवं चौराहों पर सभी समाज के लोगों द्वारा वर वधु पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कस्बे में लोगों द्वारा पुष्पवर्षा से सड़के लाल पीली एवं गुलाबी रंग से सराबोर हो गई वहीं सामुहिक विवाह में आये हजारों समाज जनों द्वारा ढोल नगाड़ों एवं विभिन्न धवनियांे के साथ नाचते गाते मॉ आशापुरा मन्दिर पर स्थित सामुहिक विवाह समारोह स्थल पहुचे । जहॉ सभी दुल्हों का एक एक कर वधु पक्ष द्वारा तौरण कराया गया। पण्डित धर्मधर आर्य आर्य समाज मुम्बई के सानिध्य में मूला राम आर्य लूम्बा राम आर्य प्रकाश शास्त्री सुरेश शास्त्री आदि की टीम ने वैदिक मंत्रोचार के साथ सभी वर एवं वधुओ को सात फेरो की रस्मे पढाई। दूल्हो ने अपनी अपनी दुल्हनो की मांग में सिन्दूर भर करा मंगल सूत्र पहनाकर सात जन्मो की कस्मे खाई। आशीर्वाद समारोह को संबोधित करते हुए केवल सरकारी नौकरियों की और नहीं भागकर स्किल डेवलप कर स्वरोजगार करने का सन्देश दिया। वही प्रतिष्प्रधा के दौर में हम दो हमारे दो का नारा देते हुए परिवार नियोजन को अपनाने का आह्वान किया। कहा कि हमारे समाज का सच्चा विकास शिक्षा से ही संभव है । हमें अपने बच्चों को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा की और अग्रसर करना चाहिए। अंबेडकर के शिक्षित बनो संघठित रहो एवं संघर्ष करो के सिद्धांतो को अपनाने का सन्देश दिया।समारोह में पूर्व वन मंत्री एवं भीलवाड़ा डेयरी के चेयरमेन राम लाल जाट उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी मगरा विकास बोर्ड के चेयरमैन एवं स्थानीय विधायक हरि सिंह रावत उदयपुर जिला प्रमुख शान्ति लाल मेघवाल भीलवाड़ा पूर्व जिला प्रमुख शुशीला मेघवाल भाजपा जिलाध्यक्ष भंवर लाल शर्मा भीम प्रधान नरेन्द्र बागड़ी देवगढ़ प्रधान उम्मेद सिंह चुण्डावत भाजपा अल्पसंख्यक मोचा जिलाध्यक्ष गनी मोहम्मद छीपा भीम सरपंच गिरधारी सिंह रावत कृषि मंडी चेयरमेन बालू सिंह रावत भीम सरपंच संघ अध्यक्ष जयेन्द्र सिंह थानाधिकारी बन्शी लाल चणिया ज्ञानेन्द्र सिंह राठोड़ सीओ गोपाल सिंह राठोड़ सचिव सोहन लाल सालवी मेघवंशी समाज महासभा के जफरू राम भाटी संतोष कुमार दूरिया नारू लाल रेगर आदि ने समारोह में शिरकत कर नव विवाहित जोड़ो के आशीर्वाद दिया।स्थानीय विधायक रावत ने सभी दुल्हनो को एक एक चाँदी की पाजेब उपहार दी।
सालवी का कद बढ़ा
भीम 16 मई अखिल सालवी महासभा एवं विकास संस्थान मियाला के तत्वाधान में मंगलवार को आयोजित हुए समारोह को लेकर समाज द्वारा छपवाए गए आमंत्रण पत्र में अतिथियों नामो को लेकर कस्बे एवं राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चाए हो रही थी। आमन्त्रण पत्र में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को लेकर चर्चाए हो रही थी। राजनीतिक गलियारों में जहा एक और जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी के नेतृत्व में 34जोड़ो का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन एवं 10 हजार से भी अधिक समाज जनों को कार्यक्रम में जुटने को लेकर यही कयास लगाए जा रहे थे कि क्या जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी के आग्रह पर मेघवाल आयेंगे। मंगलवार को करीब 1 बजे मेघवाल में सर्किट हाऊस में आगमन होते ही सारे कयास फैल हो गए। भीम के राजनीतिक गलियारों में जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी के आमंत्रण पर विधानसभा अध्यक्ष के आगमन को लेकर जिले की दलित राजनीति में कद बढ़ने की चर्चाए हो रही है। उल्लेखनीय है कि वर्त्तमान जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी का पूर्व में कोई राजनीतिक बैकग्राउण्ड नहीं रहा है।
भीम 16 मई शिक्षा विभाग अंतर्गत माँ शारदे बालिका छात्रावास में चल रहे आवासीय शिविर की शुरूआत मंगलवार को योगाभ्यास के साथ हुआ। शिविर मे शिक्षक नेता भोजराज सिंह ने सभी शिक्षको को अपने जीवन को तनाव मुक्त रखने के लिए नियमित रूप से योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया। जिसके बाद दो दो अलग अलग टीम बनाकर दो कक्षों में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे एक कक्ष में सुव्यवस्थित प्रशिक्षण चल रहा था । वही दूसरे कक्ष में नजारा देखने योग्य था। करीब ग्यारह बजे ही जब पत्रिका टीम पहुँची तो वहा मास्टर ट्रेनर द्वारा बच्चो को पढ़ाने के विशेष गुर दिए जा रहे थे वही कुछ शिक्षक आराम से सो रहे थे । हालांकि टीम के जाते ही साथी शिक्षको ने उन्हें उठा दिया। वही उपस्थिति रजिस्टर में भी कुछ शिक्षको के हस्ताक्षर के कॉलम खाली थे। जिसे पत्रिका टीम द्वारा देखने पर कुछ शिक्षको ने हस्ताक्षर किये। दोपहर में बीईईओ पृथ्वी सिंह कच्छावा ने आकस्मिक निरीक्षण किया एवं प्राशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षको को पूर्ण सकारात्मकता के साथ प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए। शिविर में प्रभारी एवं राबाऊप्रावि भीम के प्रधानाचार्य पूरण सिंह आरपी कालू सिंह गजेन्द्र सिंह ओम प्रकाश सिंवासिया कंचन कँवर राकेश गोस्वामी आदि मौजूद थे।
चौबीस गांव समाज सुधार समिति के चुनाव सम्पन्न
भीम 16 मई रावत राजपूत समाज चौबीस गांव काछबली क्षेत्र समाज सुधार समिति के चुनाव पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी मोहन सिंह चौहान व मुख्य चुनाव अधिकारी भैरु सिंह चौहान के सानिध्य में कतारिया आश्रम पर सम्पन्न हुये। जिसमें सोलीखेड़ा काछबली निवासी पूर्व पोस्टमास्टर ज्ञान सिंह काछबली को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष नारायण सिंह, न्याय समिति अध्यक्ष प्रताप सिंह ठिकरवास, न्याय समिति उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह कतारिया चुने गए। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष केशर सिंह लाखागुड़ा, मनोहर सिंह, ब्लॉक समन्वयक अमर सिंह पीपली, नारायण सिंह काछबली, जसवंत सिंह मण्डावर, मूल सिंह, विक्रम सिंह, लोकेंद्र सिंह, भैरु सिंह, बाडिया, नरेंद्र सिंह,पूरण सिंह, हुकम सिंह, लाल सिंह डुंगावत , राजू सिंह रोहिड़ा, गोकुल सिंह, गोपाल सिंह कालिकाकर, चुन्ना सिंह, टीकम सिंह सिरोड़ी, पंचम सिंह आदि मौजूद थे।