कृषि जिन्सो का प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन कर विक्रय करने हेतु कृषको को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से राज्य मे फसलोत्तर प्रबंन्धन एवं मूल्य संवर्धन मशीन व उपकरण योजना 2016-17 दिनंाक 21.04.2017 से लागु की गई है।
योजना का उदेश्य कृषको को जिन्सो के फसलोत्तर प्रबन्धन एवं मूल्य संवर्धन के तरीको की जानकारी देना, जिन्सो को प्रसंस्कृत कर मण्डी मे बेचने को प्रोत्साहित करना, कृषि उत्पादो का लाभकारी मूल्य सुनिष्चित करना, फसलोत्तर हानियो को कम करना एवं रोजगार को बढावा देना है।
संचालन:-
योजना का संचालन राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा किया जावेगा एवं क्रियान्वयन कृषि उपज मण्डी समितियो के माध्यम से करवाया जावेगा।
अवधि:-
योजना 31 मार्च 2018 तक प्रभावी रहेगी। योजना की अवधि एवं आकार को कृषको की मांग पर राज्य सरकार के अनुमोदनोपरान्त बढाया जा सकेगा।
अनुदान:-
बोर्ड मे पजीकृत निर्माताओ/अधिकृत विकेताओ से मशीन व उपकरण क्रय करने पर लागत का 50 प्रतिषत अथवा राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित अधिकतम अनुदान की सीमा मे जो भी कम हो, अनुदान देय होगा।
लाभार्थी – मण्डी क्षैत्र बाडमेर के सभी श्रेणी के महिला व पुरूष कृषक इस योजना के लाभार्थी होगें।
ऽ लाभार्थी प्रसंकरण प्रक्रियानुसार एक या प्रक्रिया से जुड़े एक से अधिक यन्त्र/उपकरण क्रय कर अनुदान का पात्र होगा।
ऽ इच्छुक पात्र कृषको से प्राप्त प्रार्थना पत्रो मे से कृषको का चयन मण्डी स्तर पर गठित कमेटी द्वारा किया जावेगा।
1. कृषि उपज मण्डी समिति अध्यक्ष/प्रशासक – अध्यक्ष
2. अधिशाषी अभियन्ता, रा.रा.कृ.वि.बोर्ड प्रतिनिधि जो कनिष्ठ – सदस्य
अभियन्ता स्तर से कम नही
3. सचिव कृषि उपज मण्डी समिति बाडमेर – सदस्य सचिव
ऽ यदि मशीन व उपकरणो की मांग अधिक है और आवंटित मशीन व उपकरणो की संख्या कम हो तो मण्डी समिति स्तर पर गठित कमेटी लॉटरी से पात्र कृषको की वरीयता तय करेगी।
ऽ अनुदान निर्धारित बजट सीमा व निर्धारित यंत्रो की संख्या के अन्तर्गत ही देय होगा।
ऽ एक से दुसरी अन्तर मण्डी मे मशीन/उपकरण व बजट का हस्तानान्तरण बोर्ड द्वारा किया जा सकेगा।
कृषि उपज मण्डी समिति, बाड़मेर को वर्ष 2017-18 के लिये प्राप्त बजट अनुसार व उपकरणो के पंजीकृत निर्माताओ/अधिकृत विक्रेताओ को सूची प्राप्त होने पर शक्ति चलित दलहन यंत्र मोटर सहित अनुदान दर पर 45,000/- प्रति यंत्र प्रति किसान तथा पद एंव शक्ति चलित अनाज सफाई व श्रेणीकरण यंत्र मोटर सहित अनुदान दर 35,000 प्रति यंत्र प्रति किसान हेतु निर्धारित प्रपत्र मे आवेदन पत्र आमंत्रित किए जावेगे।
(डॉ.झब्बरसिंह)
सचिव
कृषि उपज मण्डी समिति
बाड़मेर