किसानों पर गोली लोकतंत्र की हत्या-भाया

कांग्रेस ने की निन्दा

प्रमोद भाया
प्रमोद भाया
फ़िरोज़ खान
बारा 07 जून। अपने हक के लिए शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों पर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बर्बरता से गोलियां चलाकर बेबस किसानों को मौत की नींद सुला दिया। लोकतंत्र की दुहाई देने वाली भाजपा सरकार के शासन में पहले खाद मांग रहे किसानों लाठियां खानी पड़ी। अब अपनी कृषि जिंस के भाव, कर्जो की माफी, 60 वर्ष से अधिक आयु के किसान को पेंशन, दूध के मूल्यों में बढोतरी की जायज मांग कर रहे किसानों पर गोलियां चलाना सीधे लोकतंत्र की हत्या है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया ने बयान जारी करते हुए मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र में किसान पिछले एक सप्ताह से अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है। राज्य सरकार ने किसानों से वार्ता करना भी मुनासिब नही समझा, उल्टे आंदोलनरत किसानों पर दमनात्मक कार्यवाही कर जिस प्रकार से उनकी निर्मम हत्या की गई, इससे भारतीय जनता पार्टी का किसान विरोधी चेहरा साफ जाहिर होता है। दूसरी ओर मध्यप्रदेश में हुई घटना की जिला कांगे्रस अध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने गहरी निंदा करते हुए हक मांग रहे किसानों पर गोलियां चलाकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जन विरोधी नीतियों को उजागर कर तानाशाही सरकार होने का परिचय दिया है। कांग्रेस इस घटना की कडे शब्दों में निंदा करती है।

error: Content is protected !!