कहा कि राजेन्द्र सिंह ने सचिव पद पर हैं और निश्चित ही बीकानेर के क्रिकेट खिलाडिय़ों के लिए मार्ग प्रशस्त करेंगे।
संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल महापौर नारायण चौपड़ा, पृथ्वीराज रतनूं, साहित्यकार व पत्रकार मधु आचार्य, डॉ. कुलदीप सिंह बिट्ठू, रतनसिंह, जगदीश रतनूं ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए।
आयोजक विक्रम देपावत ने बताया कि करणी चारण छात्रावास निर्माण में भी राजेन्द्र सिंह नाधूं के परिवार का अमिट योगदान रहा है। इस अवसर पर करणीदान चारण, पवन महनोत, विक्की गहलोत, पार्षद रमेश भाटी, विकास सोलंकी, सुनील सोलंकी, चंदू सैन एवं चारण समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।