सादिक खान बने कांग्रेस आई.टी.सेल के जिला संयोजक

Sadik Khan Imageफ़िरोज़ खान
बारां 20 जून। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी आई.टी.सेल संयोजक दानिश अबरार द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आई.टी.सेल की प्रदेश कार्यकारणी एवं जिला कार्यकारणी का विस्तार किया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव कैलाश जैन ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया एवं जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल के प्रयासों से प्रदेश संयोजक दानिश अबरार द्वारा बडौरा निवासी सादिक खान को आई.टी.सेल का बारां जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
सादिक खान को आई.टी.सेल का संयोजक बनाए जाने पर कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया, जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल का आभार व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!