मुनि प्रणम्य सागर ससंघ का नगर प्रवेश २२ को

२३ को डाक बंगले से जुलुस के साथ भव्य आगवानी
kishangarhमदनगंज-किशनगढ़। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज के शिष्य मुनि प्रणम्य सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश २२ जून गुरूवार को सांय ६.३० बजे आर.के. गल्र्स कॉलेज में होगा।
प्रचार प्रसार मंत्री विकास छाबड़ा ने बताया कि मुनि संघ का रात्रि विश्राम कॉलेज में ही होगा। मुनि संघ २३ जून शुक्रवार को प्रात: ६ बजे कॉलेज से विहार करेंगे। प्रात: ७ बजे मुनि संघ को डाक बंगले से भव्य आगवानी कर जुलूस द्वारा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए आदिनाथ मंदिर तक लाया जाएगा। जहाँ प्रात: 8 बजे आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के ५० वें संयम स्वर्ण महोत्सव का आगाज, गुणानुवाद एवं प्रवचन होगा। दोपहर १ बजे चेलना जागृति मण्डल द्वारा वर्धमान विधान का आयोजन होगा। आर.के. गल्र्स कॉलेज जाने के लिए आदिनाथ मंदिर से गुरूवार को सांय 6 बजे और शुक्रवार को प्रात: ५ बजे यातायात व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

error: Content is protected !!