फलसूंड क्षेत्र के कजोई गांव में श्री करणी महाविद्यालय का उदघाटन महंत प्रताप पूरी महाराज के मुख्य आतिथ्य,पोकरण विद्यायक शैतान सिंह राठौड़ की अध्यक्षता,बायतु विधायक कैलाश चौधरी,भाजपा जिला अध्यक्ष जुगल किशोर व्यास,जिला प्रमुख अंजना मेघवाल,परेउ महंत ओंकार भारती, शेरगढ़ महंत शिव गिरी,स्वामजी की ढाणी महंत रावलपुरी महाराज,जेएनवीयू पूर्व अध्यक्ष आनंदसिंह राठौड पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया।इस अवसर प्रतापपुरी महाराज ने कहा की इस क्षेत्र की यह जरूरत थी जो संचालको ने कॉलेज खोला है उनका धन्यवाद दिया ।कहा कि शिक्षक वह है जो स्वयं जल कर दूसरों को प्रकाशित करता है।त्याग की भावना से काम कर शिक्षा की अलख जगाता है।इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा के व्यवस्था में सुधार करने,जैसी बात कही वही नशे से दूर रहे।
शैतान सिंह ने इस क्षेत्र शिक्षा की जरूरत को इन्होंने पूरा किया है।कैलाश चौधरी,आनंद सिंह ,अंजना मेघवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इससे पहले कॉलेज की लोकार्पण पटी का अनावरण किया गया।इस कॉलेज में स्नातक स्तर का अध्ययन करवाया जाएगा।इस अवसर पर हजारों की तादाद में लोग मौजूद थे।भूरदान कजोई ने सभी का आभार जताया।