बीकानेर पहुंचे भाजयुमो अध्यक्ष का भव्य स्वागत

zzबीकानेर। भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बीकानेर आने पर विक्रम सिंह भाटी का भव्य स्वागत किया गया। जयपुर रोड से रैली के रूप में पुष्पवर्षा व गुलाल उछाल कर भाजयुमो अध्यक्ष भाटी का नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने मिठाई खिलाकर अभिनन्दन किया। हल्दीराम प्याऊ से शहर के मुख्य मार्गों पर नवनियुक्त भाजयुमो अध्यक्ष का स्वागत किया गया। देहात भाजयुमो अध्यक्ष पद भागीरथ मूंड की दुबारा नियुक्ति होने पर उनका भी भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपमहापौर अशोक आचार्य, भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, गौरव चौधरी, कुलदीप यादव, शेखर आचार्य, दीपक व्यास, दिनेश सांखला, प्रणव भोजक, करणीदान चारण, खाजूवाला सरपंच कुन्दनसिंह राठौड़, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी अध्यक्ष अशोक चौधरी तथा पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह शेखावत, तोलाराम जोशी, सुनील सोलंकी, विकास सोलंकी, मनोज पडि़हार, महादेव सैन, चंदू सैन, रतनलाल पारीक, गणेश भाटी आदि अनेक जनों ने भाजयुमो अध्यक्ष भाटी का स्वागत किया।

error: Content is protected !!