आज दिनांक 22 .6 .2017 को होटल ढोला-मारु में आयोजित प्रेस वार्ता में एनएनपी रिसर्च संस्थान के संचालक पुनीत शर्मा ने बताया की कैसे उन्होंने योग गुरु नवीन दी हीलर के साथ मिलकर स्टूडेंट्स का तनाव समझा और उससे निकलने के लिए योग क्रियाएं सिखाई| योग दिवस पर एस पी मेडिकल ग्राउंड में हुए योग उत्सव में अलग अलग इनसीटूट्स के स्टूडेंट्स, जिनमे आई आई टी, मेडिकल और अलग अलग कोर्सेज के स्टूडेंट्स ने भाग लिया| इस दौरान 3000 स्टूडेंट्स ने तनाव से संभदित कुछ प्रशनो का जवाब भी दिया जिससे उनके तनाव का लेवल पता करने में सहायता हो सके| इस रिसर्च का उद्देश्य स्टूडेंट्स के स्ट्रेस लेवल को समझ कर उन्हें उस से मुक्त करना है जिस से स्टूडेंट्स अपने भविष्य में अपने सपनो को साकार कर सके|
इस प्रकार का रिसर्च आज से पहले कभी बीकानेर के स्टूडेंट्स के साथ नहीं हुआ और यह नवाचार केवल संभव हो पाया नवीन द हीलर एवं पुनीत शर्मा के इस नई दिशा में सोच के कारण| स्टूडेंट्स में तनाव का लेवल दिन प्रति दिन बढ़ता हे जा रहा है जिसकी वजह से स्टूडेंट्स में आत्महत्या एवं अवसाद का होना एक चिंता का विषय है और इस से निकलने के लिए योग से बेहतर अन्य उपाय नहीं हो सकता, यही कहना था योग गुरु नवीन का| जिन्होंने विदेश से आकर ख़ास तौर पर स्टूडेंट्स के लिए यह योग दिवस आयोजित किया| इस रिसर्च का रिजल्ट लन्दन(यू के) में भी एक कॉन्फ्रेंस में प्रकाशित किया जायगा तथा जिन इनसीटूट्स के स्टूडेंट्स ने इस रिसर्च में भाग लिया था उनके साथ भी स्टूडेंट्स के तनाव का लेवल शेयर किया जायगा| जिससे की उन्हें भी स्टूडेंट्स का तनाव काम करने में सहयता मिल सके|
मीडिया प्रभारी,
योगिता स्वामी