फ़िरोज़ खान
जयपुर 23 जून । सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफॅ इण्डिया का एक प्रतिनिधिमंडल बारां जिलाध्यक्ष अब्दुल अजीज के नेतृत्व में बारां जिले के सकरावदा गांव में मृतक किसान के घर पंहुच कर परिजनो से मिलकर सांत्वना दी। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मृतक किसान के परिजनो को नकद पांच हजार रूपये की आर्थिक सहायता सोंपी गई। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से प्रदेश के किसानों के कर्ज माफ करने की मांग करते हुए मृतक किसान के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नोकरी देने तथा दस लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। किसान द्वारा आत्महत्या करने के मामले में उच्च स्तरीय न्यायिक जाॅंच करवाने की मांग करते हुए सरकार से लहसून का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5000 रूपये प्रति क्विंटल करने व अन्य फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी बढोत्तरी की जाए। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सदस्य सादिक सर्राफ, जिला उपाध्यक्ष टीकम शाक्य सहित शकील अहमद, असलम अंसारी, जावेद खान, मोहम्मद कमर आदि ने मृतक किसान के परिजनों का ढांढंस बंधाया व हर संभव मदद का आश्वासन दिया ।