दानिश खान बने कांग्रेस आई.टी.सेल के जिला संयोजक

danishफ़िरोज़ खान
बारां 02 जुलाई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री सुशील शर्मा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देशानुसार दानिश खान को कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग राजस्थान का आईटी सेल का प्रदेश कार्डिनेटर नियुक्त किया है।

जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव कैलाश जैन ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया एवं जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल की अनुशंषा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव श्री सुशील शर्मा ने कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग राजस्थान के पद पर श्री दानिश खान को आईटी सेल का प्रदेश कार्डिनेटर नियुक्त किया है। श्री सचिन पायलट एवं श्री सुशील शर्मा ने दानिश खान को तीन महीने की समयावधि के अंदर प्रदेश, संभाग एवं जिलों सहित बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को उनके कार्यो के आधार पर स्थान प्रदान किए जाने के निर्देश जारी किए है।

दानिश खान को कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग राजस्थान का आईटी सेल प्रदेश कार्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया, जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल का आभार व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!