फलसूंड- भारतीय जनता पार्टी भणियाणा मण्डल के बूथ संख्या 149,150 पर भाजपा विस्तारक एवं भाजयुमो जैसलमेर जिला उपाध्यक्ष हजारी कुमावत ने प्रत्येक बूथ वार मंथन बैठक आयोजित की गई बूथ संख्या 149,151 की मंथन बैठक वयोवृद्ध भाजपा नेता जूंजार राम जी देवासी की अध्यक्षता में व कुमावत के आथितिय में आयोजित की गई बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं व बूथ कमेटी सदस्यों से विस्तारक कुमावत ने संगठात्मक चर्चा करते हुए कई सुझाव दिये गए वही भाजपा नेता भंवराराम देवासी ने बताया की हिन्दू नगर राजस्व गांव में आज तक पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है वही ग्राम पंचायत द्वारा जीएलआर तो बनवा दी गई परन्तु सरपंच की मनमानी से आज तक पाईप लाईन नही बिचाई जा रही है वही ग्रामीणो ने बताया की ग्राम पंचायत रातडिया की सरपंच द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है वही सरपंच द्वारा नरेगा के जॉब कार्ड तक भाजपा कार्यकर्ताओं के नहीं बनवाये जा रहे हैं कुमावत ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर भी विस्तार से समझाया गया वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी द्वारा विस्तारक योजना शुरू की गई जिसकी सराहना की गयी कुमावत ने प्रत्येक मजदूर को अपना अपना श्रमिक कार्ड बनवाने का आह्वान किया मंथन बैठक में बूथ अध्यक्ष रायमल राम थोरी, पेमाराम गोदारा, भाजपा नेता गजाराम जाखड, चैनाराम, तगाराम, नखताराम, पेमाराम, विशनाराम, इत्यादि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे वही वयोवृद्ध भाजपा नेता जूंजार राम जी देवासी ने भविष्य वाणी करते हुए ऱाजस्थान में भाजपा व देश में मोदी की दुबारा सरकार बनने की बात कही