वल्लभनगर में दी आम आदमी पार्टी से दस्तक

DSC_1836Menar.राजनीतिक दृष्टि से सबसे हॉट सीट माने जाने वाली चित्तौड़गढ़ लोकसभा की वल्लभनगर विधानसभा मैं पहले से मौजूद भाजपा-कांग्रेस और जनता सेना के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी दस्तक दे दी है उल्लेखनीय है कि पहले से मौजूद तीनों पार्टियां से जुड़े नेता अपने लाभ के लिए दूर विरोधी पार्टियों से भी मिल जाने की जानकारी समय समय पर आती रही है कभी कांग्रेस और भाजपा एक होकर जनता सेना को पटकनी देने के लिए कांग्रेस का प्रधान यशोधरा कुबेर सिंह को बनाया था बाद में कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने कांग्रेस के प्रधान का विरोध करते हुए जनता सेना से मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लाकर कांग्रेस के प्रधान को हटाया ऐसे में दोनों प्रमुख पार्टियों के नेताओं द्वारा दूर विरोधी पार्टियों से मिलने से खफा आमजन भी अन्य पार्टी की राह देख रहा है ऐसे में आम आदमी पार्टी ने आज वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने हेतु दस्तक दे दी है भटेवर व मेनार के मध्य स्थित आशीर्वाद होटल के सभाकक्ष में आज आम आदमी पार्टी के दिल्ली से आए पर्यवेक्षक बृजेश कुमार के सानिध्य में चित्तौड़गढ़ लोकसभा POC गोपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक ली बैठक में विशिष्ट अतिथि लोक सभा बांसवाड़ा प्रभारी शैलेंद्र प्रभात शर्मा थे इस दौरान वरिष्ठ एडवोकेट चांदमल गर्ग , चित्तौड़ विधानसभा प्रभारी शंकर लाल लोहार ,आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित थे बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों के तहत पदाधिकारियों का गठन किया साथ ही राजस्थान प्रभारी कुमार विश्वास के सानिध्य में चुनाव लड़ने की रूपरेखा की जानकारी दी उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी राजस्थान प्रभारी कुमार विश्वास के सानिध्य में आगामी चुनाव में राजस्थान के सभी सीटों से चुनाव लड़ेगी उन्होंने बताया कि पार्टी स्वराज के सिद्धांतों पर ही कार्य करेगी एवं वल्लभनगर की जनता की प्रमुख समस्याओं और विकास के लिए चुनाव से पहले पार्टी घोषणा पत्र जारी करेगी और पार्टी यदि सत्ता में आएगी तो निश्चित रुप से वादा भी पूरा करेगी चित्तौड़गढ़ लोकसभा प्रभारी (POC) गोपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि सर्वसम्मति से बैठक में वल्लभनगर विधानसभा (प्रभारी) POC लोकेश मेनारिया, युवा प्रकोष्ठ प्रभारी कैलाश मेनारिया एवं सोहन सिंह राठौर, किसान मोर्चा प्रकोष्ठ प्रभारी गोविंद मेनारिया, वित्त प्रभारी चंद्रशेखर, छात्र युवा संघर्ष समिति प्रकोष्ठ प्रभारी मुकेश मेनारिया को नियुक्त किया गया उल्लेखनीय है कि है कि लोकेश मेनारिया पहले से ही प्रभारी के पद पर कार्यरत है और दोबारा सर्वसम्मति से चयन किया गया है सभी पदाधिकारियों ने पूर्ण निष्ठा और कर्तव्यता से कार्य करने का आश्वासन देते हुए आभार व्यक्त किया इस दौरान वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र क कर्मठ एवं जुझारु कार्यकर्ता रंग लाल मेनारिया, गोविंद मेनारिया, मुकेश मेनारिया, छोगा लाल मेनारिया, रमेशचंद्र रावत, उदयलाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे

error: Content is protected !!