बीकानेर। उत्थान फाउण्डेशन एवं पतंजलि युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में आज रविवार को प्रातः 5.30 से 7.30 बजे तक खाजुवाला तहसील स्थित धान मण्ड़ी में निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें युवा भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी दीपक शर्मा एवं योग शिक्षक गौतम भादू ने सभी योग साधकों को योग की बारीकियों के बारे में विस्तार से बताते हुए योगाभ्यास करवाया साथ ही खाजूवाला तहसील के प्रभारी एवं योग शिक्षक डॉ. जे.एस. संधु ने योग से होने वाले फायदों के बारे में लोगों को अवगत कराया। इसी क्रम में उत्थान फाउण्डेशन के फाउन्डर गोविन्द भादू ने आये हुए योग साधकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया साथ ही योग को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में खाजुवाला पुलिस अक्षीक्षक इस्माइल खान, खाजुवाला व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहन सियाग एवं सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अमरचन्द बुनकर रहे। योग शिविर के समापन के पश्चात् आयें हुए योग साधकों एवं स्कुली बच्चों को पतंजलि उत्पाद जिनमें आटा नुडल्स, दुध बिस्किट, नारियल बिस्किट, एवं नट-खट बिस्किट का निःशुल्क वितरण किया गया। इस मौके पर भवानीशंकर बिस्सा, योगेश शर्मा, हिमांशु तिवाड़ी, रविप्रकाश, आशिष शर्मा, अमित पुरोहित, गणेश सुथार, चेतन पारीक, पुनमचंद कुम्हार, भवानीशंकर स्वामी के साथ ही संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहयोग किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. विजेंद्र लैब टेक्नीशियन, राजेश चौधरी एवं महेंद्र ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर अपनी सेवाएं दी।
दीपक शर्मा
युवा प्रभारी, पतंजलि योगपीठ
बीकानेर