छीपाबडौद में सिन्दुरियादेह पेयजल योजना स्वीकृत- सिंघवी

baran samacharफ़िरोज़ खान
बारां 16 जुलाई। विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने बताया कि राज्य सरकार ने छीपाबडौद में 14.80 करोड़ की सिन्दुरियादेह पेयजल योजना स्वीकृत की है। इस पेयजल योजना में 12 गांवों को सम्मिलित किया गया है।

छबडा विधायक श्री सिंघवी ने बताया कि सिन्दुरियादेह पेयजल योजना को जल्द पूरा कराया जाएगा तथा सम्मिलित किए गए सभी गावों में पेयजल की लाईन बिछवाकर ग्रामवासियों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व राज्य सरकार ने छबडा व छीपाबडौद क्षेत्र में चार ग्रामीण पेयजल योजनाएं भी स्वीकृत की है। ग्राम बंजारी में 59.71, बरसत में 46.47, धामनिया में 43.93 एवं बामला जाला में 98.00 लाख (कुल 248.11 लाख) की ग्रामीण पेयजल योजनाएं स्वीकृत की गई है। इन पेयजल योजनाओं से गावों में हो रही पेयजल समस्या से छुटकारा मिलेगा।

error: Content is protected !!