कांग्रेस ने मनाया भारत छोडो आंदोलन क्रांति दिवस

किया स्वतंत्रता सेनानी का सम्मान, पौधारोपण
मृतकों को दस लाख सहायता की मांग-भाया

3फ़िरोज़ खान
बारां 09 अगस्त। बुधवार को भारत छोडो आंदोलन क्रांति दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बारां द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला महासचिव कैलाश जैन ने बताया कि 09 अगस्त 2017 को भारत छोडो आंदोलन क्रांति दिवस एवं आदिवासी दिवस के अवसर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय पर विधानसभा बारां-अटरू प्रभारी डाॅ. इकराम की के मुख्य आतिथ्य में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने कहा कि आज के दिन हमारे देश में महापुरूषों, क्रान्तिवीरों द्वारा देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए उनके बलिदान को शहादत के रूप में याद किया जाता है तथा उन्ही के सम्मान में क्रांति दिवस मनाया जाता है। विधानसभा प्रभारी डाॅ. इकराम द्वारा देश के वीर सपूतों द्वारा देश की आजादी के लिए किए गए उनके बलिदान के बारे में विस्तार से अवगत कराया। बैठक के दौरान क्रांतिवीरों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। बैठक के दौरान क्रांतिवीरों के सम्मान तथा बारां जिले में कल परवन नदी में नाव में सवार व्यक्तियों के साथ घटित हादसे में मृत हुए व्यक्तियों के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्वाजंलि अर्पित की गई।

इसके उपरान्त बारां शहर के प्रमुख मार्गो से सैकडों की संख्या में कांग्रेसजनों द्वारा देशभक्ति के तरानों के साथ गुजरते हुए पदयात्रा की तथा बारां के स्वतंत्रता सेनानी धन्नालाल पटवा के आवास पर पहुंचकर उनका माल्यार्पण, श्रीफल एवं शाॅल ओढाकर सम्मान किया गया। इसके उपरान्त पदयात्रा सब्जीमंडी स्थित नेहरू उद्यान पहुंची जहां पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कांग्रेसजनों द्वारा क्रांति दिवस एवं आदिवासी दिवस के अवसर पर नेहरू उद्यान में पौधारोपण किया गया।

भाया ने की नाव दुखान्तिका के मृतकों को दस लाख सहायता की मांग- प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने गत मंगलवार को परवन नदी में नाव पलटने के कारण घटित दुखान्तिका के प्रत्येक मृतक के परिजनों को दस लाख रूपए की सहायता राशि उपलब्ध करवाए जाने एवं भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं घटित नही हो, इसके लिए सरकार को उचित कदम उठाए जाने की मांग की गई।

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज क्रांति दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष किशनगंज संदीप शर्मा, बारां रामस्वरूप मीणा, शाहबाद रामचरण मेहता, डीसीसी उपाध्यक्ष कैलाश पारस, राजेन्द्र भूमल्या, आबिद भाई बोहरा, महासचिव जाकिर मंसूरी, लईक भाई, महिपालसिंह चैधरी, रामहेत मीणा, महेन्द्र चैधरी, लोकसभा अध्यक्ष धर्मराज मेहरा, अद्र्व घुमंतु प्रकोष्ठ के सुरेश भाण्ड, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा एडवोकेट, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के लियाकत अली, शिक्षक प्रकोष्ठ के रामस्वरूप धारीवाल, आईटी सेल के मोहम्मद सादिक, कांग्रेस विचारधारा संगठन के नासिर भाई, सेवादल की संध्या जाडेजा, प्रधान सेवाराम मीणा, उप प्रधान सुरेन्द्र नागर, उप सभापति कमल राठौर, ब्लाॅक महासचिव बनवारी मीणा, एनएसयूआई के इरफान अंसारी, बृजेश वर्मा, निर्मला यादव, पार्षद शिवशंकर यादव, योगेन्द्र मेहता, विष्णु शाक्यवाल, नवीन सोन, राहुल शर्मा, अखलाक अंसारी, सुरेन्द्र नागर, पिंकू भाई, उमेश शर्मा, राजेन्द्र गुर्जर, छगनलाल सेठी, जगदीश सिंह जाट, दिनेश मेहता, घनश्याम नागर, नाथूलाल नागर, कमाल मामू, मिस्वाउद्वीन, अलीम भाई कुण्डी, लक्ष्मीनारायण शर्मा भंवरगढ, संजय नायक, रामलाल कोली, शरद शर्मा, पुरूषोत्तम मीणा, मुकेश यादव, दिवेश यादव, रविकान्त मीणा, सुरेश चैधरी, राजकुमार, तेजेश सुमन, लक्ष्य पंचोली, करन पिपलानी, जितेश चंदेल, हेमराज मेघवाल, विरेन्द्र शांत, महेन्द्र मेघवाल, जितेन्द्र मेघवाल, शिवराज गुर्जर, शिवचरण मेहता खुशियारा, राजेश तिरंगा, त्रिलोक नागर, विजयदीप नागर, रामनिवास नागर सहित सैकडों कांग्रेसजनों ने भाग लिया।

error: Content is protected !!