वेटरनरी कॉलेज में शांतिपूर्वक मतदान 83 प्रतिशत हुआ

कुलपति प्रो. छीपा द्वारा चुनाव प्रक्रिया का निरीक्षण

DSC_8669बीकानेर, 28 अगस्त। वेटरनरी विश्वविद्यालय के संघटक बीकानेर महाविद्यालय में सोमवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए 83 प्रतिशत छात्र-छात्राओं द्वारा शांतिपूर्वक मतदान किया गया। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. छीपा ने महाविद्यालय में स्थापित चार मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने प्रत्याशियों के पोलिंग बूथ एजेन्ट से भी जानकारी ली। इस अवसर पर अधिष्ठाता प्रो. त्रिभुवन शर्मा और मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. एस.सी. गोस्वामी ने कुलपति को स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से की गई चुनाव व्यवस्था से अवगत करवाया। रिटर्निंग ऑफिसर प्रो. सुनील मेहरचंदानी ने बताया कि महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष पद के लिए कुंदन सिंह मीणा और दूसरे प्रत्याशी सुनील कुमार जांगीड़ के लिए तथा संयुक्त सचिव सह कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अंजना पंडित और पूजा सोलंकी के लिए मत डाले गए। इस चुनाव के लिए वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर के कुल 501 मतदाताओं में से 416 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतों की गणना 4 सितम्बर 2017 को करके उसी दिन परिणाम की घोषणा की जाएगी।
समन्वयक
जनसम्पर्क प्रकोष्ठ

error: Content is protected !!