आर्टिस्ट श्रीगोपाल व्यास ने बच्चो संग बनाई पेंटिंग

Shree gopal vyas - Artist with childrensवरिष्ठ चित्रकार और हाल ही में स्टेट अवॉर्ड से जयपुर में सम्मानित हुए आर्टिस्ट श्रीगोपाल व्यास अपनी अमूर्त कला को लेकर कला के क्षेत्र में अलग स्थान रखते हैं जहा चित्रकार श्री गोपाल व्यास ने अपनी कला को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए जा पहुंचे उन ख़ास बच्चो के बीच जिनकी ज़िन्दगी में रंगो का विशेष महत्व माना जाता हैं कुछ ऐसे ही स्पेशल चिल्ड्रन हैं बीकानेर के पवनपुरी के सेवा आश्रम में जहा के बच्चो के लिए व्यास पहुंचे ड्रॉइंग बुक्स, कलर और वो सब सामान जो पेंटिंग बनाने के काम आता हैं वही फिर बच्चो को पेंटिंग बनाने के गुर सिखाये और हमेशा की तरह कुछ खुशनुमा पल बिताये। वही आश्रम के 45 बच्चे उन्हें अपने बीच पाकर बहुत खुश नज़र आ रहे थे। व्यास का का कहना हैं की समय से कला यात्रा में हैं लेकिन उन्हें नन्हे बच्चो के बीच आकर सुकून मिलता हैं और जल्दी ही वो इन बच्चो के साथ अपने कलाकार साथियो के साथ एक आर्ट कैंप करेंगे वही इस मोके पर सहयोगी संजय बदलानी का सहयोग रहा और सेवा आश्रम के प्रबंधक रोहिताश कुमार ने ऐसे आर्ट के काम को बच्चो के लिए बेहतरीन माना।

error: Content is protected !!