शहर में खाद्य सामग्री के वितरण में अनियमियता का आरोप

नए राशनकार्डधारकों को नहीं मिल रहा राशन

bikaner samacharबीकानेर, 04 सितम्बर। शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने शहर में खाद्य वितरण व्यवस्था में अनियमियता को लेकर,जिला कलक्टर अनिल गुप्ता के नाम ज्ञापन दिया है।
ज्ञापन में श्रीमती गौड़ ने कहा कि जिन परिवारों के नए राशन कार्ड बन चुके है,उन्हें खाद्य सामग्री का वितरण नहीं किया जा रहा है। यह स्थिति शहर के सभी 60 वार्डों में है। इस संबंध में जिला प्रशासन को पहले भी जानकारी दी गई थी,परन्तु व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि एपीएल परिवारों की खाद्य सामग्री की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले इन परिवारों को राशन सामग्री मिल रही थी। नए राशन कार्ड पर सामग्री का वितरण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार डिपो होल्डर के चक्कर काट रहे है। डिपो होल्डर उन्हें जिला रसद अधिकारी से बात करने को कह रहे और डीएसओ निगम कार्यालय भेज रहा है। उन्होंने कहा कि राशन कार्डधारक को प्रशासन ने चक्करघनी बना रखा है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो महिला कांग्रेस जिला रसद अधिकारी का घेराव करेंगी।
इस अवसर पर वार्ड 27 के पार्षद अनवर छीपा, महिला कांग्रेस की सचिव मनभरी,सुमन त्रिपाठी, विजयलता,रामेश्वरी बिश्नोई उपस्थित थी।

error: Content is protected !!