आखिर बैंककर्मी क्यों करेंगे दिल्ली कूच

15 सितम्बर को दिल्ली ”संसद मार्च” का आह्वान
bikaner samacharबीकानेर। बैंकों के मर्ज करने और जनविरोधी बैंकिं ग सुधारों के विरोध में बैंककर्मी संसद कूच कर अपना विरोध जतायेंगे। ÓÓऑल राजस्थान एस.बी.आई. एम्पलॉयज एसोसिएशनÓÓ बीकानेर इकाई की कार्यकारिणी की सभा प्रात: 11.30 बजे आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता कॉ. सीताराम कच्छावा ने की।
सभा की कार्यवाही का संचालन करते हुए सगठन के संरक्षक कॉ. वी.के. शर्मा ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया। मुख्य सरंक्षक कॉ. वाई.के. शर्मा ने संगठन को मजबूत बनाने का आहवान किया।
बीकानेर इकाई के सचिव कॉ. एस.के. आचार्य ने बताया कि ÓÓऑल राजस्थान एस.बी.आई. एम्पलॉयज एसोसिएशनÓÓ एस.बी.आई., बीकानेर में बहुमत प्राप्त संगठन है जिसमें करीब 80 प्रतिशत से अधिक सदस्य है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष गोपाल आत्रेय, कोषाध्यक्ष एस.एस. मोदी, संयुक्त सचिव नरेन्द्र वत्स एवं श्याम मीणा, संगठन सचिव आनन्द शुक्ला तथा सैयद मुश्ताक, जे.पी. मीणा, करण देवडा, कुमारी सुनिता जायला, राकेश पुरी, रामेश्वरलाल नाई, सोमदत्त, अशोक मीणा, अविनाश वर्मा ने विभिन्न शाखाओ में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी। उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों ने समस्याओ पर गहराई से विचार करने के पश्चात् बैंक प्रबन्धन से मिलकर समस्याओं के समाधान करने का निर्णय लिया। अध्यक्ष कॉ. सीताराम कच्छावा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए 15 सितम्बर को जन विरोधी बैंकिंग सुधारों, डूबत ऋण वसूली के लिए सख्त कानून बनाने, जान बूझकर ऋण नहीं चुकाने को अपराध घोषित किये जाने, बैंको के मर्जर के विरोध में, रिक्त पदों पर भर्ती किये जाने, बैंको में अस्थाई सफाई कर्मचारियों को तुरन्त सेवा में लेने सहित विभिन्न मुद्दों के लिए दिल्ली में संसद मार्च में अधिक से अधिक लोगो को भाग लेने का आह्वान किया।

error: Content is protected !!