बीकानेर 09 सितंबर 2017 जिले के श्री कोलायत में कोलायत सभागार में आज “अध्यापिका मंच” की सभा का आयोजन किया गया | अधियपिका मंच की यह दूसरी बैठक थी | बैठक में श्री कोलायत क्षेत्र की विभिन्न राजकीय प्राथमिक उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की करीब 70 अध्यापिकाओं ने भाग लिया | बैठक में बालिका जेंडर संवेदनशीलता, बालिका शिक्षा एवं महिला अधिकारों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई | इस मौके पर आर पी श्रीमती तारा पारीक ने महिलाओं को समानता के अधिकारों एवं पिछड़े वर्गों की बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का संदेश दिया तथा विधालयों में बालिका नामांकन बढ़ाने व ठहराव पर जोर दिया | सर्वप्रथम सरस्वती वंदना से कार्यकर्म का शुभारम्भ किया गया | उपस्तिथ अध्यापिकाओं के परिचय के साथ साथ सभी अध्यापिकाओं ने विद्यालय में बालिका शिक्षा व् नवाचार को बढ़ावा देने हेतु किये गए कार्य का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया | इस बैठक में सभी अध्यापिकाओं ने अपनी अपनी स्कूलों की समस्याओं को क्रमवार रखा तथा आर पी श्रीमती तारा पारीक और मंच की सयोजिका अंजुमन आरा मेम ने उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निदान समय रहते करने का आश्वासन दिया साथ ही श्रीमती अंजुमन आरा ने स्काउट गाइड रजिस्ट्रेशन की भी जानकारी दी | वही मंच की सहसयोजिका रेखा मेम व श्रवण कुमार ने सेवा पुस्तिका में आ रही तमाम कमिओं को 25 सितम्बर तक पूरा व सही किये जाने की बात कही | बैठक में श्रीमती इन्दु मेडम , ममता रानी मेडम, श्रीमती अनुराधा मेम , सुधा मेडम अन्जुमन आरा सहित कई अध्यापिकाओं ने अपने अपने विचार प्रकट किये | मंच का सञ्चालन रेखा अहीर मेडम ने किया |