बारां 12 सितंबर । बारां जिला मुख्यालय पर पत्रकारो की सुरक्षा को लेकर कानून बनाने , और गोरी लंकेश के हत्यारो को पकड़ने की मांग को लेकर इंडीयन फेडरेशन ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट के बारां जिला पधादिकारियो ने जिलाध्यक्ष फ़िरोज खान व योगेश गुप्ता के नेतृत्व में जिला कलेक्टर एस पी सिंह को ज्ञापन दिया । ज्ञापन देने वालो में राजेश पंकज, हरीश शर्मा, यतेंद्र कुमार तोमर, सुरेंद्र कुमार चौरसिया, कुलदीप सिंह, लोकेश ओझा, ओम पैंतरा, फकरुद्दीन मंसूरी, मामूर खान, शब्बीर हुसैन आदि थे ।
फ़िरोज़ खान
जिलाध्यक्ष
इंडियन फेडरेशन वर्किंग जर्नलिस्ट बारां