सुरेश व्यास मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष

bikaner samacharबीकानेर, 17 सितम्बर. राजस्थान राज्य मन्त्रालायिक कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई की बैठक आज गंगानगर रोड़ स्थित आर.के. भवन में संपन्न हुई, जिसमे उपस्थित विभिन्न विभागों के कर्मचारी प्रतिनिधियों द्वारा सर्वप्रथम वरिष्ठ कर्मचारी नेता हंसराज सोढा के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।

आज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के रूप में कार्यरत सुरेश व्यास महासंघ की जिला इकाई के भविष्य में होने वाले संगठनात्मक चुनाव तक पूर्णकालिक जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहेंगे। बैठक में आंदोलन के पश्चात अब तक महासंघ की उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई और भविष्य में संगठन को ग्राम एवं तहसील स्तर तक मजबूत किये जाने हेतु उपस्थित कर्मचारी प्रतिनिधियों ने अपने विचार और सुझाव रखे। इसके अलावा वर्तमान में राजस्थान के विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के बड़ी संख्या में रिक्त चल रहे पदों को भरे जाने हेतु महासंघ के प्रदेश नेतृत्व को इस संबंध में सरकार से शीघ्र कार्यवाही किये जाने की मांग रखने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश व्यास और विजय सिंह राठौड़ ने सरकार से हुए समझौते के बिंदुओं को लागू कराये जाने हेतु प्रदेश स्तरीय नेताओं द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

जिलाध्यक्ष द्वारा आंदोलन के दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से प्राप्त सहायता राशि और खर्च का ब्यौरा भी पेश किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। कर्मचारी नेता राजकुमार व्यास की अध्यक्षता में संपन्न हुई आज की बैठक में जिला कलक्टर कार्यालय, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, पीएचईडी, वन, पीबीएम हॉस्पिटल, पंचायती राज, भूप्रबंध, पॉलीटैक्नीक कॉलेज सहित कई अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे.
– कुलदीप व्यास (प्रवक्ता)

error: Content is protected !!