गूदड़ी के लाल लाभूराम सियाग – बलवन्त सिंह चौधरी

आईपीएस सियाग ने किया विद्यार्थियों से संवाद कार्यक्रम
IMG-20170927-WA0099बाड़मेर 27.09.2017
भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी लाभूराम सियाग जो वर्तमान में सरकार के विदेशी पंजीकरण के क्षैत्रीय कार्यालय बैंगलोर में उपायुक्त पद पर कार्यरत है ने किसान बोर्डिंग हाउस संस्थान बाड़मेर में विद्यार्थियों से संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में कान्वेट वि़द्यालयों से बेहतरीन शिक्षा, प्रोत्साहन मिलता है। बालकों से आपने कहा कि आप नकारात्मक सोच से दूर लक्ष्य निर्धारित कर उसमें समर्पित होना चाहिए। विद्यार्थियों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का आपने सहजता से उतर देते हुए प्रोत्साहित किया।
स्वागत के लिए कोषाध्यक्ष तोगाराम गोदारा ने उद्बोधन करते हुए आपका संक्षिप्त परिचय करवाया। सीआर भादू ने भी विद्यार्थियों को पसीना बहाने का आह्वान किया। संस्थान सचिव डालूराम एडवोकेट ने सियाग के साथ बिताए क्षणों को याद किया। बलवन्तसिंह चौधरी ने आपको मरूधरा का गुदड़ी का लाल बताते हुए विद्यार्थियों को आदर्श व्यवहार के ढांचे में ढालने की बात कही।
इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों के अतिरिक्त हेमाराज खत्री ,मीर मोहम्मद, ओम ए जाट, सीआर भादू, सोनाराम के जाट, अमराराम गोदारा, हुकमाराम सउ, जोगेन्द्र बेनिवाल, अचलाराम बेनिवाल, बलदेव सारण, गिरधारीराम बाना, मेघाराम वार्डन व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन जसवंत मायला ने किया।

बलवन्तसिंह चौधरी
अध्यक्ष
किसान बोर्डिंग हाउस संस्थान, बाड़मेर

error: Content is protected !!