रबी खरीफ 2017-18 के लिए वरीयताएं व चक्रीय कार्यक्रम जारी

bikaner samacharबीकानेर, 4 अक्टूबर। रबी खरीफ 2017-18 के लिए 5 अक्टूबर सायं 6 बजे से 22 अक्टूबर सायं 6 बजे तक इंदिरा गांधी नहर परियोजना की स्टेज प्रथम व द्वितीय की नहरों को चार समूहों में बांटकर दो समूह में चलाने के लिए समूहों की वरीयताएं व चक्रीय कार्यक्रम जारी किया गया है।

संभागीय आयुक्त व पदेन आयुक्त, क्षेत्रीय विकास इंगानप अनिल गुप्ता ने बताया कि इंदिरा गांधी मुख्य नहर की आरडी 620 पर 5 अक्टूबर सायं 6 बजे से 14 अक्टूबर प्रातः 6 बजे तक स, अ, ब, द तथा 14 अक्टूबर प्रातः 6 बजे से 22 अक्टूबर सायं 6 बजे तक द, ब, स, अ समूहों का वरीयता समूह निर्धारित किया गया है।

– मोहन थानवी

error: Content is protected !!