आमजन मितव्ययता का महत्व समझें-गहलोत

जयपुर। मुख्यमंत्राी अशोक गहलोत ने विश्व मितव्ययता दिवस (30 अक्टूबर) के अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे मितव्ययता का महत्व समझते हुए छोटी-छोटी बचत के माध्यम से अपने भविष्य को उज्जवल बनाने तथा राष्ट्र की प्रगति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लें।
गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि देश-प्रदेश के विकास में मितव्ययता एवं बचत का अपना महत्व है। उन्होंने आमजन से जीवन में सादगी और मितव्ययता अपनाकर छोटी-छोटी बचत के माध्यम से सद्कार्यों में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्राण कर निवेश के जरिए विकास प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की महत्ती आवश्यकता है।
मुख्यमंत्राी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक मितव्ययी बनकर अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी अल्पबचत योजनाओं में निवेश कर जनसेवा के संकल्प को पूरा करने के साथ ही राष्ट्र की प्रगति एवं समृद्धि में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकता है।

पत्रिका और स्टीकर्स का लोकार्पण किया
जयपुर। मुख्यमंत्राी अशोक गहलोत ने सोमवार को प्रातः मुख्यमंत्राी निवास पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये आमजन के अभाव-अभियोग सुने तथा अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिये।
गहलोत को कृषि अनुसंधान केन्द्र, दुर्गापुरा के सहायक प्रोफसर (उद्यान) डॉ. के.के मीणा ने पर्यावरण संरक्षण तथा पारिस्थितिकी संतुलन बनाने में महत्वपूर्ण राज्य के वृक्ष खेजड़ी एवं पुष्प रोहिड़ा के पौधे भेंट किये। श्री गहलोत को समाज सेवी श्री रूप चन्द्र गर्ग ने मुख्यमंत्राी सहायता कोष के लिए 1100 रुपये का चैक भंेट किया। मुख्यमंत्राी को महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से प्रकाशित पारिवारिक पत्रिका ’’मिताली’’ का सितम्बर अंक श्रीमती अलका शर्मा एवं श्रीमती अंजली जौहरी ने भेंट किया। श्री गहलोत ने पत्रिका की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्राी को राव-राजपूत समाज की मासिक पत्रिका ’’राव दर्पण’’ का दीपावली विशेषांक भंेट किया गया। इस अवसर पर श्री सुरेन्द्र सिंह, पत्रिका के संपादक राव घीसू सिंह भी उपस्थित थे। श्री गहलोत को डॉ. आशुतोष भारद्वाज ने अपनी पुस्तक ’’हौसलों का शहर’’ की प्रति भेंट की।
जन सुनवाई के दौरान महावीर पब्लिक स्कूल के कलाकार छात्रा हितार्थ पुरोहित ने अपने द्वारा बनाया हुआ मुख्यमंत्राी श्री अशोक गहलोत का चित्रा उन्हें भेंट किया। इस दौरान श्री गहलोत ने अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं मानव अधिकार संस्थान द्वारा मदिरा पान, धूम्रपान एवं गुटका त्यागने के साथ ही कन्या भ्रूण हत्या, दहेज जैसी कुप्रथाओं को रोकने के लिए संदेशात्मक स्टीकर्स का लोकार्पण किया।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया की यह स्टीकर्स शहर में जन चेतना जगाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर लगाये जाएंगे। गहलोत ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ए.के. शर्मा, संगठन सचिव मनीष बगेरिया, गुमान सिंह चौहान, अतुल उपस्थित थे।

error: Content is protected !!