राजस्थान में छल्लमार कबड्डी-कबड्डी से होगा सन् 2018 का आगाज

Aqua Y2 Pro_20171120_150813बीकानेर, 20 नवम्बर 2017। स्टार प्रो कबड्डी प्रतियोगिता की तर्ज पर बी प्रो राजस्थान कबड्डी प्रतियोगिता जनवरी 2018 के प्रथम सप्ताह में बिश्नोई एन्टरटेनमेंट द्वारा आयोजित की जाएगी । बी प्रो राजस्थान कबड्डी प्रतियोगिता में राज्य की 8 टीमें भाग लेंगी। बिश्नोई एन्टरटेनमेंट के सीईओ सुरेन बिश्नोई ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि राज्य के युवा खिलाडि़यों का रुझान कबड्डी के प्रति बढ़ाने के लिए पहली बार बड़े पैमाने पर आठ टीमों में बीकानेर के करीब 30 समेत प्रदेशभर से कुल 120 खिलाडि़यों का चयन किया गया जिनमें सुरक्षित खिलाड़ी शामिल हैं। यह चयन प्रक्रिया पिछले 15 दिनों से राजस्थान के जोधपुर, चूरू, जयपुर, बीकानेर व श्रीगंगानगर में कबड्डी की प्रतियोगिता आयोजित कर पूरी की है। जनवरी 2018 के प्रथम सप्ताह में अजमेर से प्रतियोगिता की शुरूआत होगी, जो माह फरवरी तक चलेगी। उन्होंने बताया कि जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू और झुंझुनूं में 4 दिनों तक कबड्डी मैंच खेले जायेंगे, प्रत्येक टीम 14 मैच खेलेगी और सभी मैच लीग कम नोक आउट पद्धत्ति के आधार पर खेले जायेंगे। फाईनल मुकाबला जयपुर में खेला जायेगा। उन्होंने बताया कि सभी मैचों का डीडी राजस्थान पर प्रतिदिन सीधा प्रसारण किया जायेगा। इस अवसर पर कोच पवन पूनियां, भीमसैन उपस्थित थे।
– मोहन थानवी

1 thought on “राजस्थान में छल्लमार कबड्डी-कबड्डी से होगा सन् 2018 का आगाज”

Comments are closed.

error: Content is protected !!