फ़िरोज़ खान
सीसवाली 20 नवंबर । सीसवाली उपखंड के सभी उपभोक्ताओं से अपील है कि वे अपने बिजली का बिल नियत तिथि से पहले जमा करवा दें । अन्यथा बिना किसी पुर्व सूचना के कनेक्शन विच्छेद कर दिया जाएगा व चोरी करते पाये जाने पर वीसीआर भरकर मुकदमा दर्ज करवाया जावेगा । जयपुर डिस्कॉम के साहयक अभियंता संतोष चौहान ने बताया कि सीसवाली कस्बे के विधुत प्रपत्र जमा कराने की तिथि बढ़ाकर 27 नवंबर कर दी गई है । अप्रेल 2007 से मार्च 2015 तक कटे हुए घरेलू व अघरेलु एवं कृषि कनेक्शन छूट योजना के अंतर्गत दिसम्बर 2017 तक जुड़वाए जा सकते है ।