रामपुरिया कॉलेज में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर

IMG-20171201-WA0011बीकानेर। जिला अंधता निवारण समिति के तत्वावधान में बी.जे.एस. रामपुरिया जैन कॉलेज तथा आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से 1 दिसम्बर 2017 को दाऊजी रोड स्थित रामपुरिया कॉलेज परिसर में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 225 रोगियों का निःशुल्क परीक्षण किया गया उसमें से 16 लोगों का 3 दिसम्बर को आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय में निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर समन्वयक डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि प्रातः 10ः00 बजे प्रारम्भ हुए जांच शिविर मंे आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय की टीम ने 225 रोगियों की निःशुल्क जांच की।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पंकज जैन ने बताया कि निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में रोटेरियन अरूण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रोटरी क्लब के सदस्यों ने सहभागिता निभाई। वहीं डॉ. आशीष जोशी ने ऑपरेशन के योग्य रोगियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Dr. Pankaj Jain
Principal
B.J.S. Rampuria Jain College, Bikaner
+91 9414141042, 9610451042

error: Content is protected !!