**अजमेर, 5 नवंबर 2026।** गीता सागर फाउंडेशन, अजमेर की ओर से मीनू स्कूल, चाचियावास में अध्ययनरत दिव्यांग एवं गैर-दिव्यांग बच्चों को स्टेशनरी एवं दीपावली के अवसर पर पटाखे निःशुल्क वितरित किए गए। इस अवसर पर लगभग 130 गरीब, वंचित एवं दिव्यांग बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई।
फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अनुराग सक्सेना ने बताया कि गीता सागर फाउंडेशन राजस्थान में बच्चों की शिक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है। विशेष रूप से गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए फाउंडेशन द्वारा पाठ्यपुस्तकें, कॉपियां, यूनिफॉर्म एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा के समान अवसर प्रदान करना है, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक या सामाजिक कारणों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों से वंचित न रहे।
गीता सागर फाउंडेशन की यह पहल समावेशी एवं समान शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ गरीब, वंचित एवं दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर दीपावली की खुशियां लाने का सराहनीय प्रयास है।
**अनुराग सक्सेना**
मुख्य कार्यकारी
गीता सागर फाउंडेशन, अजमेर
मो. 9829140992