देशनोक उपचुनाव वार्ड 8 के लिए कांग्रेस प्रत्याशी का भरा गया पर्चा

phoबीकानेर सोमवार, 4 दिसम्बर, 2017 आगामी 17 दिसम्बर को होने वाले देशनोक नगरपालिका उपचुनाव वार्ड़ आठ(8)के लिए बीकानेर जिला देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, चुनाव प्रभारी मार्शल प्रहलादसिंह व देशनोक समन्वयक अम्बाराम इणखिया के निर्देशन व मौजूदगी में उपखण्ड मजिस्ट्रेट, बीकानेर के समक्ष देशनोक में नगरपालिका उपचुनाव के लिए इण्डियन नेशनल कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी किशनलाल सियोता का नामंाकन पत्र दखिल किया गया।
इस अवसर पर देहात अध्यक्ष गहलोत ने बताया कि भाजपा के राज से सभी वर्ग परेशान है, जिस कारण लोगो का मानस कांग्रेस की ओर पुनः बन चुका हैै। हमने पुरे देश में हुए उपचुनाव में बडी़ जीत हासिल की है।
कार्यालय प्रभारी मार्शल ने बताया कि सीतादान, देहात अध्यक्ष पेंशन प्रकोष्ठ जगदीश प्रसाद, नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश, ओमसिंह, धनाराम, हुक्माराम, भवानीशंकर, अनिल गहलोत, ब्लॉक कोर्डिनेटर श्याम बीठनोक आदि मौजूद रहे।

( मार्शल प्रहलादसिंह)
प्रदेश संगठक
प्रदेश कांग्रेस सेवादल राजस्थान

error: Content is protected !!