सरवाड़-अजमेर
नगर कांग्रेस कमेटी सरवाड़ व अनुसूचित जाति प्रकोष्ट सरवाड़ द्वारा संविधान निर्माता व भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के 62 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। वही दूसरी और भाजपा की टीम की और से महामंत्री राधेश्याम पोरवाल,चेयरमैन विजय कुमार लड्ढा का खेमा भी भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिनके साथ श्रद्धांजलि अर्पित करते समय पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष नोरत माली, भाजपा मंडल महामंत्री पिंटू डोडिया, जगदीश माली,कुशल सोनी,ज्ञानचन्द आचार्य,शंकर रेगर,अचलु सेवता,ओम प्रकाश शर्मा, मुकेश खटीक,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही कांग्रेस के खेमे में श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में मौजूद रहे पूर्व चेयरमैन शंकर सिंह राठौड़, राजेश शर्मा, रामप्रसाद खिंची, पार्षद अतीक तँवर,उगमा राम वकील, कजोड़ सोनी, शमसुदीन कुरैशी, कुलदीप सिंह, अभिषेक कोमल, बनवारी खटीक, चेतन खिंची, संजय शर्मा, श्योजी राम जाट जी, अमित जैन, अर्जुन आचार्य, नन्द किशोर जी खरोल, ओम लोहार,अभिषेक गोखरू ,आदि मौजूद रहे ।
इक़बाल खान
सरवाड़-अजमेर
9610747473